आज के बॉलीवुड समाचार: 18 मार्च 2021

Bollywood NewsBollywood News

दुल्हन बनीं सारा अली खान, एक्ट्रेस का नूर देख फैंस हुए दीवाने

सारा अली खान ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों मे सारा का ट्रेडिशनल लुक इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है. सारा ब्लैक बेस्ड लहंगे मे बेहद खूबसूरत नजर आयी. फैन्स सारा की तस्वीरों को खूब पसन्द कर रहे हैं.

आलिया भट्ट करेंगी OTT पर डेब्यू, संजय लीला भंसाली ने एक्ट्रेस को दिया दूसरा बड़ा प्रोजेक्ट

संजय लीला भंसाली ने अपना दूसरा प्रोजेक्ट भी आलिया भट्ट को दे दिया है. भंसाली का दूसरा प्रोजेक्ट एक वेब सीरीज है, जिसे संजय पिछले कई साल से बनना चाहते हैं लेकिन समय के कमी के चलते वो स्क्रिप्ट पर काम नहीं कर पा रहे थे. अब संजय पूरी तरह से बहुत जल्द वो फ्री हो जाएंगे और इस सीरीज पर काम शुरू करेंगे. इस सीरीज से आलिया अपना OTT डेब्यू करेंगी.

रणवीर सिंह की फिल्म सर्कस में स्पेशल नंबर करती नजर आएंगी दीपिका पादुकोण

रोहित शेट्टी की आनेवाली फिल्म सर्कस में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैl वही अब निर्माताओं ने दीपिका पादुकोण को बतौर मेहमान कलाकार फिल्म में लेने का निर्णय लिया हैl दीपिका पादुकोण फिल्म में एक स्पेशल नंबर करती नजर आएंगीl

सपना चौधरी ने नाइट सूट में कराया फोटोशूट, दिखा ग्लैमरस लुक

हरियाणा की मशूहर डांसर सपना चौधरी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो नाइट सूट में फोटोशूट करवाती दिखी. तस्वीरों मे सपना चौधरी कलरफुल नाइट सूट में बेहद क्यूट लग रही हैं।

सनी लियोनी के साथ अनामिका वेब सीरीज़ में जमकर एक्शन कर रहीं सोनाली सहगल

एक्ट्रेस सोनाली सहगल अपकमिंग वेब सीरीज़ ‘अनामिका’ की शूटिंग कर रही हैं, जिसमें वो सनी लियोनी के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं। सोनाली सीरीज में एक प्रशिक्षित किलर का रोल प्ले कर रहीं हैं. इस सीरीज में सोनाली जमकर एक्शन करती दिखेंगी, जिसके लिए उन्हें कड़ी ट्रेनिंग लेनी पड़ रहीं हैं.

Related posts