आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 19 May 2022

Bollywood updatesBollywood updates

कांस फिल्म फेस्टिव में हेली शाह ने किया डेब्यू

Helly Shah makes her debut at the Cannes 2022

साल 2022 का कांस फिल्म फेस्टिव आयोजित किया जा चुका है। कांस में बॉलीवुड की कई हसीनाओं ने शिरकत की है। वही कांस में टीवी एक्ट्रेस हेली शाह ने डेब्यू कर चार चांद लगाए।

खुद से 6 साल छोटे लड़के को डेट कर रही राखी सावंत

राखी सावंत इन दिनों आदिल खान को डेट कर रही हैं जो उम्र में राखी से 6 साल छोटे है। वही हाल ही में राखी ने आदिल खान को डेट करने को लेकर एक बड़ा बयान देते हुए खुलासा किया कि उनका परिवार आदिल और उनके रिश्ते के खिलाफ है।

अमेरिकन फिल्म में लीड रोल निभाएंगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी

Nawazuddin Siddiqui bags lead role in American film Laxman Lopez

बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने मंगलवार को 75वें कान फिल्म फेस्टिवल की रेड कार्पेट पर वॉक किया। वही नवाजुद्दीन के हाथ एक अमेरिकी प्रोजेक्ट लगा है, जिसमें वह मुख्य भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। नवाजुद्दीन रॉबर्टो जिरॉल्ट द्वारा निर्देशित क्रिसमस पर आधारित फिल्म ‘लक्ष्मण लोपेज’ में दिखाई देंगे जिसकी शूटिंग इस साल के अंत में शुरू हो सकती हैं।

सिंगर ध्वनि भानुशाली न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर हुईं फीचर

Dhvani Bhanushali Features On The Times Square Billboard

देश की सफल युवा पॉपस्टार ध्वनि भानुशाली को न्यूयॉर्क के फेमस टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड पर फीचर किया गया है। स्पॉटिफाई के इक्वल कैंपेन में लगातार रिकॉर्ड-ब्रेकिंग आर्टिस्ट रहने के बाद उन्हें आर्टिस्ट ऑफ द मंथ के रूप में चुना गया हैं।

Related posts