आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 21 January 2021

Top 5 NewsTop 5 News

शान की मां का हुआ निधन

Singer Shaan’s mother Sonali Mukherjee dies

भारतीय सिंगर शान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया मां का निधन हो गया है। शान ने इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया है कि उनकी मां सोनाली मुखर्जी दुनिया को अलविदा कहकर चली गई हैं। शान की माँ खुद भी एक सिंगर थीं.

निशांत भट्ट को मिला टिकट टू फिनाले

Nishant Bhat wins the ticket to finale task

बिग बॉस 15 में तेजस्वी और अभिजीत को हराकर निशांत भट्ट ने फिनाले का टिकट जीता. बिग बॉस ने राजीव अदातिया को स्पेशल पावर दी थी या तो वे निशांत को सीधा फिनाले वीक में भेजें या फिर किसी एक वीआईपी मेंबर को डाउनग्रेड कर सकते हैं, राजीव ने निशांत को फिनाले का टिकट दिया.

अभिनेता अरुण वर्मा का भोपाल में निधन

Arun Verma dies at 62 in Bhopal

अभिनेता अरुण वर्मा का भोपाल में लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार अरुण ने गुरुवार को भोपाल के पीपुल्स हॉस्पिटल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। अरुण बॉलीवुड में कई बड़े स्टार्स के साथ काम कर चुके हैं. 

रिलीज हुआ फिल्म ‘गहराइयां’ का ट्रेलर

Trailer of the film ‘Gahreiyaan’ released

दीपिका पादुकोण की पहली ओटीटी फिल्म ‘गहराइयां’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस फिल्म में दीपिका के अलावा सिद्धांत चतुर्वेदी, अनन्या पांडे और धैर्य करवा भी अहम भूमिका निभा रहे हैं. 

राजकुमार राव ने अगले प्रोजेक्ट के लिए राज-डीके संग मिलाया हाथ 

Rajkummar Rao teams up with Raj and DK for ‘exciting’ new project

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव ने सोशल मीडिया पर अपने नए प्रोजेक्ट की घोषणा की है. राजकुमार राज-डीके के अपकमिंग प्रोजेक्ट में नजर आएंगे. राजकुमार राव ने निर्देशकों की एक फोटो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। 

Related posts