आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 21 November 2022

Today’s Bollywood NewsToday’s Bollywood News

Today’s Bollywood News: 21 नवंबर को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी कई दिलचस्प और हैरान करने वाली खबरें सामने आई हैं। जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे है. यहां आपको 21 नवंबर की पांच बड़ी खबरें पढ़ने को मिलेंगी।

monalisa or helan birthday

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा का है आज जन्मदिन, जानें अभिनेत्री के बारे में

भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी मशहूर अदाकारा मोनालिया से आप सब परिचित ही होंगे। जोकि आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। मोनालिसा के फिल्मी करियर की बात करें, तो वह अब तक 100 से अधिक हिंदी, बंगला और कन्नड़ फिल्मों में अपनी एक्टिंग से फैन्स का दिल जीत चुकी हैं। सोशल मीडिया पर भी ये अपनी खुबसूरती के जलवे बिखेर चुकी हैं। हाल ही में मोनालिसा का अफेयर एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ बताया जा रहा था, जिसे बाद में मोनालिसा ने गलत बताया। उधर, 18वीं सदी में अपनी अदाकारी से फिल्म जगत में अपनी जगह बनाने वाली अभिनेत्री हेलन भी अपना 84वां जन्मदिन मना रही हैं।

isha ambani twins news

मुकेश अंबानी की बेटी ईशा ने जुड़वा बच्चों को जन्म, देखें तस्वीरें

भारत के जाने माने उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी हाल ही में मां बनी है, जिन्होंने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी जिनकी शादी साल 2018 में बड़े व्यापारी अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल के साथ बेहद धूमधाम से हुई थी।

Isha Ambani and Anand piramal blessed with twins

अब शादी के चार साल बाद ईशा अंबानी ने दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। जिनमें से ईशा अंबानी ने अपने बेटे का नाम कृष्णा और बेटी का नाम आदिया रखा है। बच्चों के जन्म पर अंबानी परिवार में बधाई देने वालों का तांता लग गया है।

ajay devgan film bhola poster release

अजय देवगन ने जारी किया अपनी फिल्म भोला का पोस्टर, फैन्स का जीता दिल

दृश्यम 2 की सफलता के बाद बॉलीवुड के अभिनेता अजय देवगन अपने फैन्स के बीच दुबारा भौकाल मचाने आ गए हैं। जिनकी फिल्म भोला का पोस्टर कल सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया। जिसमें अजय देवगन का नया लुक फैन्स को काफी भा रहा है। भोला फिल्म में अजय देवगन लीड रोल निभा रहे हैं, जिसमें वह एक शिव भक्त बने हैं। इस फिल्म में तब्बू, दीपक डोबरियाल और संजय मिश्रा भी आपको नज़र आने वाले हैं। हालांकि ये फिल्म साल 2023 की 31 मार्च को सिनेमा घरों में आएगी।

Chiranjivi find film fare award 2022

अभिनेता चिरंजीवी को मिला पर्सनलिटी ऑफ द ईयर का अवार्ड, देखें तस्वीरें

गोवा में चल रहे फिल्म फेयर अवार्ड में अभिनेता चिरंजीवी को पर्सनलिटी ऑफ द ईयर का अवार्ड दिया गया है। चिरंजीवी ने हिंदी, तमिल और कन्नड़ फिल्म जगत को कई सारी शानदार हिट फिल्में दी हैं। जिसके लिए उन्हें इससे पहले भी 10 फिल्म फेयर अवार्ड मिल चुके हैं। चिरंजीवी फिल्म जगत के साथ राजनीति में भी काफी सक्रिय रहते हैं।

raj kundra case news

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के खिलाफ पुलिस ने फाइल की चार्जशीट, इन एक्ट्रेस का नाम भी आया सामने

बॉलीवुड की चर्चित शिल्पा और राज कुंद्रा की जोड़ी एक बार फिर चर्चा में है। राज कुंद्रा जोकि बॉलीवुड की एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति हैं, पिछले दिनों उनके ऊपर अश्लील फिल्में बनाने का आरोप लगा था। जिस मामले में एक बार फिर मुंबई पुलिस ने राज कुंद्रा समेत शर्लिंन चोपड़ा, मीता झुनझुनवाला (निर्माता), राजू दुबे (कैमरामैन) और पूनम पांडे के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। जिन पर स्टार होटलों में जाकर अश्लील फिल्में बनाने का आरोप लगा है,

Related posts