आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 23 January 2021

Top 5 newsTop 5 news

गुम है किसी के प्यार में’ फेम यश पंडित ने गर्लफ्रेंड संग रचाई शादी

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin actor Yash Pandit ties the knot with girlfriend Mahima Mishra

टीवी के लोकप्रिय सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ में पुलकित की भूमिका निभा रहे यश पंडित ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड से 22 जनवरी को शादी रचा ली है। इस शादी की कई खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

पूजा हेगड़े मुंबई ने खरीदा नया घर

Pooja Hegde buys luxury sea-facing apartment in Bandra

साउथ फिल्म एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस को बताया कि उन्होंने नया घर खरीद लिया है। खबरों की मानें तो पूजा ने मुंबई में सी फेसिंग अपार्टमेंट मे घर लिया है. 

टीवी पर हिंदी में आएगी अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘अला वैकुंठपुरमलू

Allu Arjun’s Ala Vaikunthapurramuloo Hindi to premiere on TV on Feb 6

अल्लू अर्जुन की सुपरहिट फिल्म ‘अला वैकुंठपुरमलू’ हिंदी में टीवी पर दिखाई जाने वाली है. इस फिल्म को 6 फरवरी को  DHINCHAAK चैनल पर हिंदी में प्रसारित की जाएगी। गोल्डमाइंस टेलीफिल्म्स के ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी गई है। 

दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे हैं दिग्गज अभिनेता अरुण बाली

Arun Bali diagnosed with a rare neuromuscular disease

टीवी से लेकर बॉलीवुड तक पहचान बनाने वाले दिग्गज अभिनेता अरुण बाली को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अभिनेता एक दुर्लभ बीमारी मायस्थेनिया ग्रेविस से जूझ रहे हैं। 

एक साथ दिखे पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान, डेटिंग के लगे कयास 

Palak Tiwari-Ibrahim Ali Khan Dating Rumours

स्टार किड्स पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान शुक्रवार रात मुंबई के बांद्रा में एक ही रेस्टोरेंट में स्पॉट हुए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है। वही इस वीडियो के वायरल होने के बाद पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान के फैंस यह कयास लगा रहे हैं कि शायद ये दोनों डेटिंग कर रहे हैं। हालांकि इनके डेटिंग की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है. 

Related posts