Entertainment News

आज के बॉलीवुड समाचार: 25 फरवरी 2021

कसम से फेम एक्टर नमन शॉ के घर गूंजी किलकारी

टीवी एक्टर नमन शॉ के फैंस के लिए एक बेहद अच्छी खबर सामने आई है। नमन की पत्नी नेहा मिश्रा ने बेटे को जन्म दिया है. 

आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का टीजर जारी

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का टीजर बुधवार को जारी कर दिया गया है। टीजर में आलिया का अवतार देखने लायक है। वह मुंबई के रेड लाइट एरिया कमाठीपुरा की मालकिन बनी हुई हैं। पूरे टीजर में सिर्फ आलिया ही छाई हुई है और उनके बेहतरीन डायलॉग्स सुनने को मिलते हैं। यह फिल्म 30 जुलाई, 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

कंगना रनौत की ‘थलाइवी’ की रिलीज डेट आई सामने

तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता की बर्थ एनिवर्सरी पर फिल्म थलाइवी की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। इस फिल्म में कंगना रनौत जयललिता के किरदार में नजर आएंगी। उन्होंने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म का एक छोटा टीजर भी शेयर किया है। साथ ही बताया कि फिल्म 23 अप्रैल, 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी की फ़िल्म ‘चेहरे’ के पोस्टर से ग़ायब रिया चक्रवर्ती का चेहरा

रूमी जाफरी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘चेहरे’ के सिनेमाघरों में रिलीज होने की तारीख की घोषणा करने के लिए एक पोस्टर जारी किया गया है। इस पोस्टर में फिल्म के लगभग सभी मुख्य कलाकार अमिताभ बच्चन, इमरान हाशमी, अनु कपूर, क्रिस्टल डिसूजा, रघुवीर यादव और धृतिमान चक्रवर्ती नजर आ रहे हैं। लेकिन, इस फिल्म का अहम हिस्सा अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को पोस्टर में जगह नहीं मिली। इस फिल्म को 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज किया जायेगा.

प्रभास की ‘आदिपुरुष’ में लक्ष्मण बनेंगे सनी सिंह? शुरू कर दी शूटिंग

प्रभास स्टारर फिल्म ‘आदिपुरुष’ रामायण की कहानी पर बन रही है. इस भव्य फिल्म में प्रभास भगवान राम की जबकि सैफ अली खान लंकेश रावण की भूमिका निभाने वाले हैं। अब इस फिल्म की कास्ट में एक और कलाकार शामिल हो गया है। माना जा रहा है कि फिल्म में लक्ष्मण का किरदार ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ फेम सनी सिंह निभाने जा रहे हैं।

Aakanksha Sharma

Recent Posts

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) आज…

1 सप्ताह ago

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल और धनु राशिफल पढ़े

आज का तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope) (जिनका नाम रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ये से शुरू होता है) आज…

1 सप्ताह ago

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का कर्क राशिफल, सिंह राशिफल और कन्या राशिफल पढ़े

आज का कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) (जिनका नाम ही,हु,हे,हो,डा,डी,डू,डे,डो से शुरू होता है) इस…

1 सप्ताह ago

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का मेष राशिफल, वृषभ राशिफल और मिथुन राशिफल पढ़े

आज का मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope) (जिनका नाम चु,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ से शुरू होता है) यदि…

1 सप्ताह ago

Aaj ka Rashifal | 24 अप्रैल 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) इस…

1 सप्ताह ago

Aaj ka Rashifal | 24 अप्रैल 2024 का तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल और धनु राशिफल पढ़े

आज का तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope) (जिनका नाम रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ये से शुरू होता है) यदि…

1 सप्ताह ago