Entertainment News

‘कसम से’ फेम एक्टर नमन शॉ बने पिता, पहले बच्चे का किया स्वागत

बॉलीवुड से लेकर टेलीविज़न तक कई सेलेब्स के घर नन्हे बच्चे की किलकारियां गुंजी. हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया था तो वही टेलीविज़न की फेमस एक्ट्रेस अनिता हस्सनंदनी ने अपने पहले बेटे को जन्म दिया तो वही अब टीवी एक्टर नमन शॉ के घर बच्चे की किलकारियां गुंजी है.

‘कसम से’ फेम एक्टर नमन शॉ और उनकी पत्नी नेहा मिश्रा शादी के तीन साल बाद पेरेंट्स बन गए है. नमन की वाइफ नेहा ने कल यानि 24 फरवरी को बेबी बॉय को जन्म दिया है. नमन ने इस खुशखबरी को सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की. नमन के खुशखबरी देते ही फैंस और फ्रेंड्स उन्हें जम कर बधाइयाँ दे रहे है.

Naman Shaw and Nehaa Mishra welcome their baby boy

नमन ने इंस्टाग्राम पर नेहा संग डिलीवरी से पहले की पिक शेयर कर बेटे की खुशखबरी दी पिक शेयर कर नमन ने लिखा: यह बेबी बॉय है. 24 फरवरी 2021.

अपने बच्चे को जन्म देने के लिए नेहा ने काफी लम्बा दर्द सहा जिकी जानकारी नमन ने ‘ईटाइम्स’ के साथ बातचीत में दी नमन ने बताया कि, “नेहा 12 घंटे लेबर पेन में थी और उसकी डिलीवरी सामान्य थी। मैं उसके साथ था। मैं सोच भी नहीं सकता कि एक मां अपने बच्चे के लिए क्या करती है। लेकिन इसके अंत में, जब आप अपने बच्चे को देखते हैं तो सब कुछ भूल जाते हैं। हम दोनों एक स्वस्थ बच्चा चाहते थे और इसके लिए भगवान के आभारी हैं।”

Naman Shaw and Nehaa Mishra blessed with a baby boy

बेबी के नाम को लेकर नमन कहते हैं, “हम अभी सभी नामों के बारे में सोच रहे हैं, जिन्हें हमने नक्षत्र और कुंडली के अनुसार शॉर्टलिस्ट किया था। हमारे दोनों परिवार सुपर एक्साइटेड हैं। मेरी मां ने कोलकाता से उड़ान भरी है और नेहा की मां हमारी मदद करने के लिए पुणे से आ रही हैं।”

आपको बतादें कि नमन शॉ ने 8 साल की लंबी डेटिंग के बाद अपनी गर्लफ्रेंड नेहा मिश्रा के साथ साल 2017 में शादी रचाई थी. वही नमन को  ‘टशन ए इश्क’, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, और ‘कसम से’ जैसे टीवी शोज में देखा गया है.

Aakanksha Sharma

Recent Posts

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) आज…

4 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल और धनु राशिफल पढ़े

आज का तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope) (जिनका नाम रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ये से शुरू होता है) आज…

4 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का कर्क राशिफल, सिंह राशिफल और कन्या राशिफल पढ़े

आज का कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) (जिनका नाम ही,हु,हे,हो,डा,डी,डू,डे,डो से शुरू होता है) इस…

4 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का मेष राशिफल, वृषभ राशिफल और मिथुन राशिफल पढ़े

आज का मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope) (जिनका नाम चु,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ से शुरू होता है) यदि…

4 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 24 अप्रैल 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) इस…

5 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 24 अप्रैल 2024 का तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल और धनु राशिफल पढ़े

आज का तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope) (जिनका नाम रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ये से शुरू होता है) यदि…

5 दिन ago