आज के बॉलीवुड समाचार: 25 मार्च 2021

Bollywood TelevisionBollywood Television

मरने के बाद ऑटो रिक्शा में मिली डेडबॉडी, पैसों की तंगी से जूझ रहा था एक्टर

तमिल एक्टर विरुत्छगाकांत का शव चेन्नई में एक ऑटो से बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि नींद में ही एक्टर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। हालांकि, अभी तक उनकी मौत की वजह साफ नहीं हो पाई है लेकिन विरुत्छगाकांत लंबे समय से तंगहाली से जूझ रहे थे।

डेब्यू फिल्म में इन 2 हैंडसम हंक्स के साथ रोमांस करेंगी शनाया कपूर

करण जौहर ने शनाया कपूर को बॉलीवुड में लॉन्च करने के लिए एक नई फिल्म प्लान की है। इस फिल्म में शनाया कपूर के साथ इंडस्ट्री का कोई नामी एक्टर नहीं बल्कि गुरफतेह पीरजादा और लक्ष्य लालवानी दिखाई देंगे। फिल्म में शनाया कपूर गुरफतेह पीरजादा और लक्ष्य लालवानी के साथ रोमांस करती दिखेंगी.

सुपरस्‍टार सलमान खान ने लगवाई कोरोना वैक्‍सीन

बॉलिवुड के सुपरस्‍टार सलमान खान ने देश में बढ़ रहे कोविड-19 के मामलों के बीच कोरोना वैक्‍सीन लगवा ली है। उन्‍होंने बुधवार को सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी फैंस को दी थी.

नीतू कपूर ने नेहा कक्कड़ को दिया शगुन का लिफाफा

फिल्म अभिनेत्री और रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने सिंगर नेहा कक्कड़ को इंडियन आइडल के सेट पर शगुन का लिफाफा  दिया हैl  नेहा कक्कड़ की शादी के बाद नीतू उनसे पहली बार मिले इसलिए उन्होंने यह शगुन दिया.

हिना खान ने शेयर की टू पीस मे ‘किलर’ तस्वीरें

हाल ही में हिना खान ने मालदीव वेकेशन से अपनी कुछ फोटोज शेयर किए। इसमें हिना खान बीच पर टू पीस पहने पोज देती दिखी. तस्वीर मे हिना शॉर्ट ट्यूब टॉप और हाईवेस्ट पैंटी में काफी अट्रैक्टिव दिख रही हैं। उनके फ्रेंड्स और फैन्स इन तस्वीरों की तारीफ कर रहे हैं. 

Related posts