आज के बॉलीवुड समाचार: 26 मई 2021

Bollywood newsBollywood news

अक्षय कुमार ने कोरोना काल मे बढ़ाया मदद का हाथ

अक्षय कुमार ने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य फाउंडेशन के डांसर्स के लिए राशन का इंतजाम किया है। अक्षय कुमार 3600 डांसर्स को मासिक राशन देने वाले हैं.

सलमान खान की एनीमेशन फिल्म का काउंटडाउन शुरू

बड़े परदे से छोटे परदे पर पहुंच चुके सलमान खान अब एनीमेशन में भी एंट्री ले चुके हैं। सलमान ने अपने भाई अरबाज के साथ मिलकर अपनी हिट फ्रेंचाइजी ‘दबंग’ की एनीमशन सीरीज बना दी है। सीरीज डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने खरीद ली है और जल्द ही इसकी रिलीज डेट का भी एलान होने वाला है.

बिकिनी पहनकर पूजा बत्रा ने किया योग

Pooja Batra in green bikini pulls off Padangusthasana

बॉलीवुड ऐक्ट्रिस पूजा बत्रा ने मंगलवार को अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर अपनी पूल के किनारे बिकिनी में योगा करते हुए एक तस्वीर शेयर की, इसमें वो ग्रीन कलर की बिकीनी पहने योग पोज देती नजर आयी.

कपिल शर्मा ने कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ

कोविड महामारी के बीच कपिल शर्मा मदद के लिए आगे आए हैं. देश में ऑक्सीजन की कमी की वजह से अब कपिल ने आर्ट ऑफ लिविंग के साथ मिलकर इस समस्या से लड़ने का फैसला लिया है. इस फाउंडेशन के जरिए मोबाइल ऑक्सीजन सेवा शुरू की गई है. इसके जरिए गांव में भी ऑक्सीजन पहुंचाया जाएगा.

बुरी फंसी युविका चौधरी, ट्विटर पर उठी ग‍िरफ्तारी की मांग, मांगी माफी

Yuvika Chaudhary Uses Casteist Slur, Apologises After Twitter Fury

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस युविका चौधरी ने हाल ही में अपने ब्लॉग मे आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया, जिसके बाद ट्विटर पर #ArrestYuvikaChoudhary ट्रेंड करने लगा. इसके साथ ही युविका ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी इस गलती की माफी मांगी है.

Related posts