आज के बॉलीवुड समाचार: 27 मई 2021

Bollywood NewsBollywood News

दिब्येंदु भट्टाचार्य की मां का निधन, नहीं हो पाए अंतिम संस्कार में शामिल

मिर्जापुर 2′ वेब सीरीज फेम अभिनेता दिब्येंदु भट्टाचार्य की मां गायत्री भट्टाचार्य का 16 मई को दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया। दिब्येंदु अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए तुर्की में हैं जहां उन्हें अचानक से समाचार मिला और इस वजह से वो अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए. 

फिल्म ‘आरआरआर’ को नेटफ्लिक्स ने खरीदा

नेटफ्लिक्स ने निर्देशक एस एस राजामौली की विशाल फिल्म ‘आरआरआर’ को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद हिंदी में प्रसारित करने के अधिकार खरीद लिए है. खबर है कि नेटफ्लिक्स ने इसके लिए काफी मोटी रकम चुकाई है. 

संजय दत्त को मिला यूएई का गोल्डन वीजा

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने बुधवार को कहा कि उन्हें संयुक्त अरब अमीरात यूएई (यूएई) का गोल्डन वीजा मिल गया है। 61 साल के अभिनेता ने सोशल मीडिया ऐप टि्वटर पर इस बात की जानकारी दी. 

द कपिल शर्मा शो की जल्द होने वाली है वापसी

पॉपुलर कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो फरवरी में कपिल शर्मा के दूसरे बच्चे के जन्म से कुछ समय पहले ऑफ एयर हो गया था. वही यह शो मई मे फिर से आने वाला था लेकिन सूत्रों के अनुसार कोरोना के चलते अब यह शो जुलाई के अंत तक प्रसारित होगा. 

शाहरुख खान का छोटा बेटा अबराम हुआ 8 साल का

शाहरुख खान और गौरी खान के छोटे बेटे अबराम आज अपना आठवां जन्मदिन मना रहे हैं. अबराम का जन्म सेरोगेसी के जरिए 27 मई 2003 को हुआ था. सुहाना खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अबराम के साथ मस्ती करते हुए वीडियो शेयर कर अपने छोटे भाई को बर्थडे विश किया.

Related posts