आज के बॉलीवुड समाचार: 27 अगस्त 2021

Top 5 NewsTop 5 News

विजय सेतुपति संग हॉरर-कॉमेडी फिल्म मे नजर आयेंगी तापसी पन्नू 

Vijay Sethupathi and Taapsee Pannu’s Annabelle Sethupathi

बॉलीवुड फिल्म अदाकारा तापसी पन्नू  ‘मास्टर’ फेम तमिल फिल्म स्टार विजय सेतुपति  के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म एनाबेल सेतुपति को लेकर चर्चा में है. वही निर्माताओं ने इस फिल्म का धमाकेदार फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया है जिसे फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं.

बड़े अच्छे लगते हैं 2 में हुई इस हसीना की एंट्री

Kundali Bhagya’s Anjum Fakih to play Disha Parmar’s sister in Bade Acche Lagte Hain 2

एकता कपूर का सुपरहिट सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं 2’ कुछ ही दिन बाद टीवी पर दस्तक देने वाला है. वही इस शो मे दिशा परमार और नकुल मेहता लीड रोल मे नजर आयेंगे. इसके साथ ही खबरों के अनुसार शो मे कुंडली भाग्य फेम अंजुम फकीह की भी एंट्री हो सकती है. अंजुम इस शो में प्रिय यानि दिशा की बहन का किरदार निभाएंगी.

टीवी पर धमाकेदार वापसी करेंगी जय सोनी -रागिनी खन्ना की जोड़ी

Sasural Genda Phool to RETURN with a new season

टीवी की दुनिया में एक के बाद एक पुराने टीवी शोज अपने सीक्वल के साथ दस्तक दे रहे हैं वही इस कड़ी में अब ससुराल गेंदा फूल का नाम नहीं जुड़ गया है. स्टार प्लस के सुपरहिट शो ससुराल गेंदा फूल ने कई सालों तक फैंस के दिलों पर राज किया है। वही ताजा जानकारी की मानें तो टीवी एक्टर जय सोनी और रागिनी खन्ना जल्द ही सीरियल ससुराल गेंदा फूल के दूसरे सीजन के साथ लौटने वाले हैं.

मनोज मुंतशिर के एक वीडियो ने ट्विटर पर छेड़ी जंग

Manoj Muntashir’s video denouncing Mughals kicks off social media storm

बॉलीवुड के गीतकार मनोज मुतंशिर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जिसमें उन्होंने मुगलों के खिलाफ बोलकर कोहराम मचा दिया है. 

स्वरा भास्कर रेनोवेशन के बाद अपने घर में हुईं शिफ्ट

Swara Bhasker Moves Into Her ‘New Old House’

स्वरा भास्कर ने अपना पुराना घर रेनोवेट करवाया है. स्वरा ने बताया है कि वह साल 2019 से अपने इस घर में नहीं रह रही थीं. वही स्वरा ने घर में शिफ्ट होने से पहले 7 घण्टे तक गृह पूजा पूजा की जिसकी कई तस्वीरें उन्होंने शेयर की.

Related posts