आज के बॉलीवुड समाचार: 27 जून 2021

Bollywood newsBollywood news

मिमी चक्रवर्ती की तबीयत बिगड़ी, फर्जी टीकाकरण शिविर में लगवाई थी ‘वैक्सीन’

TMC MP Falls Sick Days After Taking ‘COVID-19 Vaccine’ at Fake Vaccination Camp

सांसद और बंगाली अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती की टीका लेने के चार दिन बाद शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई है। कोलकाता में पिछले कुछ समय से फर्जी टीकाकरण कैंप चल रहा है। इसी दौरान अभिनेत्री और टीएमसी सांसद मिमी चक्रवर्ती ने भी वैक्सीनेशन करवाया था।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने सुशांत सिंह राजपूत पर आधारित फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार

Court Declines To Stay Release Of Film On Sushant Singh Rajput’s Life

दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत पर आधारित फिल्म ‘न्याय: द जस्टिस’ की सिनेमाघरों तथा ओटीटी मंचों पर रिलीज पर रोक लगाने से शुक्रवार को इनकार कर दिया और कहा कि ऐसे व्यक्ति के ‘‘असाधारण’’ जीवन की कहानी में कोई ‘‘खराब हित’’ नहीं है। 

पंकज त्रिपाठी बने NCB के ब्रांड एंबैसडर

Pankaj Tripathi becomes brand ambassador of NCB

हर साल 26 जून को इंटरनेशनल डे अगेंस्ट ड्रग अब्यूज या वर्ल्ड ड्रग डे मनाया जाता है। इस दिन ड्रग्स के इस्तेमाल पर रोक और इसके प्रति जागरूकता अभियान चलाया जाता है। इसके लिए पंकज त्रिपाठी ने एनसीबी से हाथ मिलाया है और ड्रग्स के इस्तेमाल के खिलाफ जरूरी संदेश देने का फैसला किया है. 

शाहरुख खान के साथ डेब्यू करने जा रही साउथ की ये खूबसूरत एक्ट्रेस

Nayanthara to Star Opposite Shah Rukh Khan in Upcoming Hindi Film

साउथ फिल्मों की टॉप एक्ट्रेस में शुमार नयनतारा जल्द ही बॉलीवुड फिल्मों में डेब्यू करने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनका बॉलीवुड डेब्यू किसी और के साथ नहीं बल्क‍ि सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ हो सकता है.

आलिया ने पूरी की ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ की शूटिंग, भंसाली उसी सेट पर शुरू करेंगे ‘हीरा मंडी’

Alia Bhatt completes ‘Gangubai Kathiawadi’; Bhansali to start ‘Heera Mandi’ on the same floor

बॉलिवुड इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ की शूटिंग को पूरा कर लिया है। अब उसी सेट पर भंसाली अपनी अपकमिंग वेब सीरीज ‘हीरा मंडी’ की शूटिंग  शुरू करेंगे. 

Related posts