आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 29 नवम्बर 2021

Top 5 NewsTop 5 News

कोरियोग्राफर शिवा शंकर मास्टर का 72 साल की उम्र में निधन

Choreographer Sivashankar passes away due to COVID-19

साउथ सिनेमा के दिग्गज कोरियोग्राफर शिवा शंकर मास्टर का 72 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। शिवा शंकर पिछले कुछ समय से कोरोना से संक्रमित थे, जिसके बाद उनके इलाज के लिए उन्हें हैदराबाद के आईजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था.

काजोल की बहन पाई गईं कोविड पॉजिटिव

Kajol’s sister Tanishaa Mukerji tests positive for COVID-19

कोरोना से थोड़ी राहत के बाद एक बार फिर बी-टाउन में कोरोना ने दस्तक दे दी है। बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से खुद ही इसकी जानकारी दी है. 

संजय गगनानी और पूनम प्रीत ने रचाई शादी

Sanjay Gagnani Gets Married To Poonam Preet

‘कुंडली भाग्य’ ऐक्टर संजय गगनानी और पूनम प्रीत शादी के अटूट बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने 28 नवंबर को धूमधाम से शादी रचाई. शादी और प्री-वेडिंग फंक्शंस की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहीं हैं. 

ड्रग सप्लायर शिवराज के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत

Court rejects NCB’s claim that alleged peddler supplied drugs to Arbaaz Merchantt, Aryan Khan

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से जुड़े मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में सुनवाई करते हुए स्पेशल NDPS कोर्ट ने अब शिवराज को जमानत दे दी है, शिवराज पर कथित तौर पर आर्यन और उनके दोस्त अरबाज मर्चेंट को ड्रग्स सप्लाई करने का आरोप लगाया गया था। इस मामले में कोर्ट ने कहा है कि ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है कि कथित सप्लायर ने आर्यन और अरबाज ​​​​​​​दोनों को क्रूज पर ड्रग्स सप्लाई की थी।

जाह्नवी कपूर के हालिया फोटोशूट ने लुटा फैंस का दिल

Janhvi Kapoor makes a statement in a shimmery black blazer suit

जाह्नवी कपूर ने अपने हालिया फोटोशूट की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है जो कि बड़ी तेजी से वायरल हो रही हैl इन तस्वीरों में जाह्नवी सिमरी ब्लैक ड्रेस पहनकर पोज करते हुए नजर आयी. 

Related posts