आज के बॉलीवुड समाचार: 30 अप्रैल 2021

Bollywood Television NewsBollywood Television News

टीवी एक्‍टर मोह‍ित मल‍िक और अद‍िति बने मम्‍मी-पापा, घर आया नन्‍हा मेहमान

टीवी सीरियल ‘कुल्‍फी कुमार बाजेवाला’ के लीड एक्‍टर मोहित मलिक के घर खुशियों ने दस्‍तक दी है. मोहित और अदिति शादी के 11 साल बाद अपने पहले बच्चे के पेरेंट्स बने. अदिति ने बेटे के जन्म दिया जिसकी जानकारी दोनों ने अपने सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ शेयर की. 

‘रंग दे बसंती’ फेम सिद्धार्थ को मिल रहीं जान से मारने की धमकियां, भाजपा पर लगाया आरोप

दक्षिण भारतीय सिनेमा के साथ साथ बॉलीवुड में अपना जलवा दिखाने वाले ऐक्टर सिद्धार्थ ने हाल ही में एक ट्वीट कर बताया कि उनका फोन नंबर लीक हो चुका है और उन्हें व उनके परिवार को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। फोन पर लोग उन्हें गालियां भी दे रहे हैं। इसके साथ ही सिद्धार्थ ने तमिलनाडु भाजपा और आईटी सेल को इसका जिम्मेदार बताया है.

रणधीर कपूर हुए कोरोना संक्रमित, मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती

देशभर में कोरोनावायरस की दूसरी लहर का प्रकोप बढ़ता जा रहा है. वही कपूर खानदान से करीना कपूर और करिश्मा कपूर के पिता रणधीर कपूर के भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

अक्षय कुमार की फिल्म ‘बेलबॉटम’ की ओटीटी रिलीज की तैयारी

अक्षय कुमार की कोरोना काल मे बनी फिल्म ‘बेलबॉटम’ कोराना महामारी के चलते जल्द ही सीधे ओटीटी पर रिलीज हो सकती है। सूत्रों के अनुसार इस बारे में फिल्म के निर्माता और डिज्नी प्लस हॉटस्टार के बीच बातचीत चल रही है. 

अर्जुन कपूर ने बहन अंशुला संग जमा किए एक करोड़ रुपये, 30 हजार लोगों की मदद करी 

बॉलिवुड ऐक्टर अर्जुन कपूर और उनकी बहन अंशुला कपूर ऑनलाइन सिलेब्रिटी फंडरेजिंग प्लेटफॉर्म ‘फैनकाइंड’ के जरिए कोरोना महामारी के दौर में पूरे भारत में लोगों की मदद कर रहे हैं। दोनों भाई-बहन ने 1 करोड़ रुपये इकट्ठा करके 30 हजार लोगों और उनके परिवार की मदद की है।

Related posts