आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 30 December 2021

top 5 newstop 5 news

फिल्म निर्माता विजय गलानी का निधन

producer Vijay Galani dies in London

फिल्म निर्माता विजय गलानी का बुधवार को लंदन में निधन हो गया। विजय गलानी ने सलमान खान, अक्षय कुमार, बॉबी देओल और गोविंदा जैसे अभिनेताओं के साथ कुछ फिल्में बनाईं थी.

अर्जुन, रिया और अंशुला कपूर को हुआ कोरोना

Arjun, Rhea and Anshula Kapoor are covid positive

बोनी कपूर के बेटे और एक्टर अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर और अनिल कपूर की बेटी रिया और दामाद करण बुलानी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। सभी होम क्वारंटीन हैं। अर्जुन को साल भर में दूसरी बार कोरोना हुआ है। हाल ही में अर्जुन को मलाइका के साथ करिश्मा कपूर के क्रिसमस पार्टी में देखा गया था.

एक्सीडेंट के कई घंटे बाद ‘बचपन का प्यार’ फेम सहदेव को आया होश

Bachpan Ka Pyaar Fame Was Unconscious For Hours, Conditioning Improving Now

जाने मेरी जानेमन, बसपन (बचपन) का प्यार’ गाकर चर्चा में आया बच्चा सहदेव दिर्दो मंगलवार को एक सड़क हादसे में घायल हो गया। उनका अस्पताल मे इलाज किया गया रिपोर्ट के अनुसार उनके सिर पर गहरी चोट आयी है. छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया। हालांकि अब सहदेव की हालत स्थिर बताई जा रही है. 

कपिल के शो पर ओमिक्रॉन का खतरा

Omicron threat on Kapil’s show

कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। देश में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन ने अपने पैर पसारना शुरू कर दिया है। महामारी की तीसरी लहर एक बार फिर लॉकडाउन की आशंकाएं पैदा कर रही है। ऐसे में अपने परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कपिल ने अपने शो ‘द कपिल शर्मा शो’ से ब्रेक लेने का फैसला लिया है. 

सूरज पंचोली होंगे सलमान खान की अगली फिल्म के हीरो

Sooraj Pancholi will be the hero of Salman Khan’s next film

फिल्म हीरो से बॉलीवुड डेब्यू करने वाले सूरज पंचोली एक बार फिर सलमान खान के प्रोडक्शन तले बनने जा रही फिल्म में नजर आने वाले हैं. जिसमें उनके अपोजिट जैकलीन फर्नांडिस लीड रोल में नजर आएंगी.

Related posts