आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 30 नवम्बर 2021

Top 5 NewsTop 5 News

सलमान खान की अंतिम ने कमाए 18 करोड़ रुपये

Antim box office day 4 collection

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और आयुष शर्मा की हालिया रिलीज फिल्म अंतिम ने तीसरे दिन अच्छी कमाई करते हुए 7 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम जुटा ली है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई का आंकड़ा अब बढ़कर 18 करोड़ रुपये हो गया है।

चिरंजीवी की Godfather में हुई संजय दत्त की एंट्री

Sanjay Dutt may play villain in Godfather

साउथ फिल्म स्टार चिरंजीवी की फिल्म गॉडफादर में सलमान खान के बाद अब फिल्म स्टार संजय दत्त की भी एंट्री होने वाली है। खबर है कि फिल्म मेकर्स ने इस फिल्म में विलने के रोल के लिए केजीएफ 2 के विलेन संजय दत्त को अप्रोच किया है।

ऐश्वर्या नील के प्री वेडिंग फंक्शन की फोटोज हुईं वायरल

Neil Bhatt-Aishwarya Sharma pre wedding function

टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में फेम अदाकारा ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट शादी रचाने वाले हैं। इन दोनों सितारों की शादी के प्री-वेडिंग फंग्शन्स शुरू हो चुके हैं। वही इस कपल की जल्दी और मेंहदी सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं. ये कपल 30 नवंबर को शादी के बंधन में बंधेगा।

2023 में रिलीज होगी आलिया और रणवीर की फिल्म

Alia Bhatt, Ranveer Singh’s Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani to release on February 10, 2023

करण जौहर की फिल्म रॉकी एंड रानी की प्रेम कहानी की रिलीज डेट सामने आ गई है। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर यह फिल्म साल 2023 में 10 फरवरी को रिलीज होगी। करण जौहर ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी घोषणा की है.

प्रभास और पूजा हेगड़े का रोमांटिक गाना इस दिन सामने आएगा

Prabhas, Pooja Hegde’s Romance Meets Arijit Singh’s Voice

बाहुबली फेम प्रभास और अभिनेत्री पूजा हेगड़े की फिल्म राधे श्याम लंबे समय से चर्चा में है। हाल ही में फिल्म के रोमांटिक गाने ‘आशिकी आ गई’ का टीजर रिलीज हुआ है। वही फिल्म का पूरा गाना 1 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा. 

Related posts