आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 8 March 2022

Bollywood updatesBollywood updates

महेश बाबू संग स्क्रीन शेयर करेंगी आलिया भट्ट

Alia Bhatt to team up with Mahesh Babu

साउथ सुपरस्टार महेश बाबू और बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट जल्दी ही अगली फिल्म के लिए हाथ मिलाने वाले हैं। खबरों के अनुसार फिल्म स्टार आलिया भट्ट और महेश बाबू निर्देशक एसएस राजामौली की अगली फिल्म में साथ आएंगे। ये एक जंगल एडवेंचर फिल्म होगी।

जॉन अब्राहम अटैक पार्ट 1 इस दिन उतरेगी बड़े परदे पर

John abraham’s attack part 1 will hit the theatres on April 1

बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम स्टारर एक्शन एंटरटेनर फिल्म ‘अटैक’ 1 अप्रैल, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म अटैक में जॉन के अलावा मुख्य किरदार में जैकलीन फर्नांडीज और रकुल प्रीत सिंह भी नजर आयेंगी.

आलिया का हॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस के साथ होगा डिजिटल डेब्यू

Alia Bhatt to make Hollywood debut with Gal Gadot on netflix

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का जल्द ही डिजिटल डेब्यू ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर होने वाला है। आलिया का ये डेब्यू हॉलीवुड अभिनेत्री गैल गैडॉट के साथ होगा दोनों अभिनेत्रियां जल्द ही नेटफ्लिक्स की पेशकश ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ में साथ नजर आ सकती है. 

पवन कल्याण संग फिर नजर आयेंगी श्रुति हासन

लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार श्रुति हासन और पवन कल्याण एक बार फिर हाथ मिलाने वाले हैं। ये जोड़ी गब्बर सिंह 3 में दोबारा साथ नजर आ सकती है। इससे पहले पवन कल्याण और श्रुति हासन गब्बर सिंह और वकील साब जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुके हैं।

आदित्य नारायण ने 15 साल बाद SaReGaMaPa को कहा अलविदा

Aditya Narayan quits hosting after Sa Re Ga Ma Pa

सिंगिंग रियलीटी शो ‘सारेगामापा’ को अब 15 साल बाद आदित्य नारायण होस्ट नहीं करेंगे। साल 2021 में ही आदित्य ने इस बात का जिक्र कर दिया था कि वह 2022 में टीवी को पूरी तरह से अलविदा कह देंगे और बड़े प्रॉजेक्ट पर फोकस करेंगे. 

Related posts