कौन है बॉलीवुड की मेहंदी क्वीन वीना नागदा, इन सेलेब्स को लगा चुकी मेहँदी

Veena NagdaVeena Nagda

बॉलीवुड से टेलीविज़न तक हाल ही में कई सेलेब्स शादी के बंधन में बंधे है वही शादी से पहले सेलेब्स के प्री वेडिंग सेलिब्रेशन होते है. ज्यादातर सेलेब्स के प्री वेडिंग मेहँदी सेरेमनी में एक बात सब में सेम रहती है वो है सिलेब्रिटी मेहंदी आर्टिस्ट वीना नागदा। बॉलीवुड से टेलीविज़न तक मेहंदी आर्टिस्ट वीना नागदा सेलेब्स की पहली पसंद होती है. वीना नागदा को बॉलीवुड की मेहंदी क्वीन भी कहा जाता है. वीना को यह नाम जाने-माने फिल्मकार करण जौहर ने दिया था.

Bollywood’s Mehndi Queen Veena Nagda

वीना नागदा साल 1980 से बतौर मेहंदी आर्टिस्ट काम कर रही है. सबसे पहले नागड़ा ने प्रोफेशनली एक पारिवारिक डॉक्टर दोस्त की शादी में मेहंदी लगाई थी वही इस शादी में एक्ट्रेस पूनम ढिल्लन भी शामिल हुईं थीं ऐसे में वीणा ने बतौर मेहंदी आर्टिस्ट सेलिब्रिटी पूनम ढिल्लन को सबसे पहले मेहंदी लगाई थी. इसके बाद से वो सेलेब्रिटीज की फेवरेट बन गयी है.

Veena Nagda has applied mehndi on these celebs

वीना ने दीपिका पादुकोण, शिल्पा शेट्टी, ईशा देओल, लिज हर्ले, ट्विंकल खन्ना, श्वेता बच्चन, काजोल, नेहा धूपिया, नताशा दलाल, ईशा अम्बानी, श्लोका अंबानी, कृशा शाह से लेकर कई सितारों को ब्राइडल मेहंदी लगाई है. वही वेडिंगविशलिस्ट.कॉम के अनुसार, वीना नागदा के मेहंदी लगाने के रेट्स 11000 रुपये से शुरू होते हैं.

रियल लाइफ के सिवा वीना नागदा ने मूवी में भी मेंहदी आर्टिस्ट का काम किया है. वीना ने मूवी ‘हमको दीवाना कर गए’ के लिए कटरीना कैफ को भी मेहंदी लगाई थी. वही करण जौहर द्वारा बनी पॉपुलर फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ में ‘बोले चूडियां बोले कंगना’ गाने के दौरान करीना कपूर के हाथों में दिखने वाली मेहंदी भी वीना ने ही लगायी गयी थी. इसके सिवा मशहूर गायिका फाल्गुनी पाठक के गाने ‘मैंने माना मेहंदी है लगायी’ में दिखने वाली मेहंदी भी वीना ने लगाई थी. इतना ही नहीं सोनम कपूर ने खास कांस फेस्टिवल के रेड कारपेट पर जाने से पहले वीना से मेहंदी लगवाई थी.

Related posts