आज के बॉलीवुड समाचार| 30 अक्टूबर 2021

Top 5 NewsTop 5 News

नहीं रहे दिग्गज एक्टर यूसुफ हुसैन

Actor Yusuf Hussain Dies Of COVID At 73

जाने माने एक्टर यूसुफ हुसैन का 29 अक्टूबर की देर रात इंतकाल हो गया। यूसुफ हुसैन फिल्मों और टीवी इंडस्ट्री के एक जाने माने एक्टर थे। उनके निधन पर पूरी फिल्म इंडस्ट्री सन्न है।

कन्नड़ ऐक्टर पुनीत राजकुमार का निधन 

Punit Rajkumar Dies At 46

सैंडलवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता पुनीत राजकुमार हमेशा हमेशा के लिए इस दुनिया से चले गए। महज 46 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने के कारण उनका निधन हो गया। 

आर्यन खान के स्वागत के लिए शाहरुख ने सजवाया अपना बंगला

Shah Rukh decorates his bungalow to welcome Aryan Khan

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को 28 अक्टूबर के दिन बॉम्बे हाई कोर्ट से जमानत मिल गई है। आर्यन खान को 30 अक्टूबर के दिन जेल से रिहा कर दिया जाएगा। शाहरुख खान अपने बेटे के स्वागत के लिए लगातार तैयारियां कर रहे हैं। किंग खान ने बेटे के स्वागत के लिए अपने घर मन्नत को लाइट से सजवाया है.

रजनीकांत की हुई माइनर सर्जरी

Rajinikanth undergoes minor surgery

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार रजनीकांत को 28 अक्टूबर को चेन्नई के कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद शुक्रवार को चेन्नई की कावेरी अस्पताल में रजनीकांत की एक माइनर सर्जरी की गई. इस सिलसिले में हॉस्पिटल की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक रजनीकांत को गुरुवार को चक्कर आया था। जिसके बाद अब उन्हें अस्पताल लाया गया था. 

आर्यन खान की जमानती बनीं जूही चावला

Juhi Chawla becomes Aryan Khan’s bailee

आर्यन खान को बॉम्बे हाईकोर्ट ने गुरुवार को जमानत दी, जिसके बाद जूही चावला आर्यन खान की जमानती बनी हैं। अभिनेत्री जूही चावला ने उनकी एक लाख रुपये का बॉन्ड भरकर जमानत ली है. कुछ ही समय में आर्यन को जेल से रिहा कर दिया जाएगा. 

Related posts