‘कसौटी जिंदगी के’ फेम एक्टर प्राचीन चौहान लड़की से छेड़छाड़ मामले में गिरफ्तार

Pracheen ChauhanPracheen Chauhan

टीवी इंडस्ट्री से एक और चौंकाने वाली खबर सामने आयी है. कसौटी जिंदगी की शो में सुब्रतो बसु की भूमिका निभाने वाले एक्टर प्राचीन चौहान को गिरफ्तार किया गया है. प्राचीन चौहान पर महिला से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया गया था जिसके बाद कुरार पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है.

TV actor Pracheen Chauhan arrested in molestation case

प्राचीन चौहान को आईपीसी की धारा 354 के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया हैl पुलिस ने इस बारे में बताते हुए कहा कि प्राचीन चौहान को उनके घर से गिरफ्तार किया गया है. भारतीय दंड संहिता की धारा 354 महिला के साथ जबरदस्ती करने या उससे छेड़छाड़ करने पर लगाई जाती .है

सूत्र ने जानकारी दी कि, मुंबई पुलिस ने प्राचीन चौहान को शुक्रवार रात को गिरफ्तार किया है. 22 वर्षीय लड़की ने प्राचीन चौहान के खिलाफ केस दर्ज कराया है, उन्होंने एक हाउस पार्टी में प्राचीन पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. अपने बयान में उन्होंने बताया कि उसे 2 दिन पहले अपने घर पर एक पार्टी के लिए इनवाइट किया गया था और नशे की हालत में उसने उसे गलत तरीके से छूने की कोशिश की. लड़की एक जाना-पहचाना चेहरा है और इसी इंडस्ट्री का हिस्सा हैं. पुलिस ने आगे कहा कि वे मामले की जांच कर रहे हैं और अभी इस बारे में कोई और जानकारी नहीं दे पाएंगे।

Pracheen Chauhan arrested

प्राचीन ने स्टार प्लस के पॉपुलर शो ‘कसौटी जिंदगी के’ से अपना डेब्यू किया था इसके बाद उन्होंने ‘कुछ झुकी पलकें’, ‘सिंदूर तेरे नाम का’, ‘सात फेरे’ और ‘मात पिता के चरणों में’ जैसे सीरियल में काम किया है. इसके सिवा प्राचीन वेब सीरीज SIT में छवि मित्तल, करण वी ग्रोवर संग भी नजर आये है.

आपको बता दे कि प्राचीन से पहले हाल ही में पर्ल वी. पूरी को छेड़छाड़ मामले में गिरफ्तार किया गया थाl वह कई दिनों तक जेल में भी रहे हैl हाल ही में उन्हें जमानत पर छोड़ा गया हैl

Related posts