वामिका कोहली से इनाया नौमी खेमू तक इन स्टार किड्स का नाम भगवान के नामों से जुड़े है

Bollywood star kidsBollywood star kids

बॉलीवुड सेलेब्स अपनी ज़िंदगी बेहद लग्जरी तरह से जीते है अक्सर सेलेब्स लोगो को अपने फैशन और लाइफस्टाइल से प्रभावित करते है लेकिन इतने सक्सेसफुल होने के बावजूद कई सेलेब्स ऐसे है जो जमीन से जुड़े ही है. वही आम लोगो की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी भगवान में श्रद्धा रखते है ऐसे ही कई सेलेब्स है जिनकी भगवान में इतनी श्रद्धा है कि उन्होंने अपने बच्चो के नाम भगवान से जुड़ा रखा है. वामिका कोहली से इनाया नौमी खेमू तक इन स्टार किड्स का नाम भगवान के नामों से जुड़े है तो आइये जानते है.

वामिका कोहली (Vamika Kohli)

Vamika’s name related with the name of god

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली साल 2021 में अपने पहले बच्चे के रूप में एक बेटी के पिता बने थे. अनुष्का विराट ने अपनी बेटी को वामिका नाम दिया। आपको बतादें कि वामिका माता दुर्गा का ही एक नाम है.

इनाया नौमी खेमू (Inaaya Naumi Kemmu)

Inaaya Naumi Kemmu’s name related with the name of god

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान और एक्टर कुणाल खेमू साल 2017 बेटी के पेरेंट्स बने थे. बेटी के जन्म के बाद इस कपल ने उससे इनाया नौमी खेमू नाम दिया. इस कपल ने अपने बेटी के नाम और सरनेम के बीच नौमी लगाया है क्योंकि इनाया का जन्म दुर्गा नवमी के दिन हुआ था.

अबराम खान (AbRam Khan)

AbRam Khan’s name related with the name of god

बॉलीवुड के किंग शाहरुख़ खान और गौरी खान सरोगेसी के ज़रिये अपने तीसरे बच्चे के रूप में बेटे के माता पिता बने थे. शाहरुख़ गौरी ने अपने तीसरे बच्चे को पैगंबर अब्राहम और भगवान राम के नाम को मिलाकर अबराम नाम दिया।

वियान कुंद्रा (Viaan Raj Kundra)

Viaan Raj Kundra’s name related with the name of god

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और बिज़नेस मेन राज कुंद्रा साल 2012 में अपने पहले बच्चे के रूप में बेटे के पेरेंट्स बने थे, कपल ने अपने बेटे का नाम भगवान से जुड़ा रखा था. शिल्पा राज के बेटे का नाम वियान कुंद्रा है, वियान नाम भगवान कृष्ण के नाम पर आधारित है।

समीशा शेट्टी कुंद्रा (Samisha Shetty Kundra)

Samisha Shetty Kundra’s name related with the name of god

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा बेटे के जन्म के 8 साल बाद सरोगेसी के ज़रिये एक बेटी के माता पिता बने. शिल्पा राज ने अपनी बेटी को समीशा शेट्टी कुंद्रा नाम दिया है. इस नाम का अर्थ  ‘भगवान जैसा होना’ है।

लिंगा (Lingaa)

Lingaa’s name related with the name of god

साउथ फिल्म के अभिनेता धनुष ने साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत से शादी रचाई थी. साल 2010 में धनुष और ऐश्वर्या अपने दूसरे बच्चे के रूप में बेटे के पेरेंट्स बने थे इस कपल ने अपने दूसरे बेटे का नाम लिंगा राजा रखा है, जो भगवान शिव पर आधारित है.

वेदांत (Vedanta)

बॉलीवुड एक्टर आर. माधवन और उनकी पत्नी सरिता बिरजे एक बेटे के माता-पिता हैं. इस कपल ने अपने बेटे को वेदांत नाम दिया है. आपको बता दे कि यह हिंदुओं के पवित्र ग्रंथ वेद का एक रूपांतर नाम है।

गौतम (Gautama)

Gautama’s name related with the name of god

बॉलीवुड एक्ट्रेस नमृता शिरोडकर और साउथ सुपरस्टार महेश बाबू एक बेटी और बेटे के पिता है. कपल ने अपने बेटे को गौतम नाम दिया है. गौतम नाम भगवान बुद्ध का ही एक नाम है।

शाक्य अख्तर (Shakya Akhtar)

अभिनेता फरहान अख्तर और उनकी पूर्व वाइफ अधुना की दो बेटियां हैं. जिसमे से एक का नाम इस कपल ने शाक्य अख्तर रखा है. आपको बतादें की शाक्य भगवान बुद्ध का ही एक नाम है।

Related posts