वरुण धवन से सलमान खान तक ये एक्टर्स अपनी टीचर को दिल दे बैठे

Bollywood actor's crushBollywood actor's crush

बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार पर तो हर कोई फिदा है, लेकिन दर्शकों ये पसंदीदा स्टार्स भी किसी न किसी पर अपनी जान छिड़कते हैं. किसी स्टार को हॉलीवुड एक्ट्रेस पर क्रश होता है तो कोई किसी और स्टार को दिलों दे बैठता है लेकिन बॉलीवुड में कई सेलेब्स ऐसे भी हैं जो अपनी स्कूल टीचर को ही अपना दिल दे बैठे थे. तो आज टीचर्स डे के मौके पर जानते है कौन कौन से बॉलीवुड एक्टर्स का उनकी टीचर पर क्रश था.

वरुण धवन (Varun Dhawan)

Varun Dhawan had huge crush on their teacher

बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर वरुण धवन युवाओं के बीच काफी पॉपुलर है. वरुण जबी यूके में बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे थे उस दौरान वो अपनी एक्टिंग टीचर को दिल दे बैठे थे. उस वक्त वरुण धवन की उम्र करीब 21 साल थी.

सलमान खान (Salman Khan)

Salman Khan had huge crush on their teacher

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की काफी तगड़ी फैन फॉलोविंग है. सलमान खान को हर कोई पसंद करता है लेकिन सलमान का पहला प्यार उनकी स्कूल की टीचर है. वही एक इंटरव्यू में सलमान खान ने खुलासा किया था कि वह अक्सर अपनी टीचर के साथ फ्लर्ट करते थे.

जॉन अब्राहम (John Abraham)

John Abraham had huge crush on their teacher

इस लिस्ट में अभिनेता जॉन अब्राहिम का नाम भी शामिल है। जॉन अब्राहम अपनी एक टीचर को गुपचुप तरीके से चाहते थे.

सिद्धार्थ मल्होत्रा (Siddharth Malhotra)

Siddharth Malhotra had huge crush on their teacher

बॉलीवुड के हैंडसम हंक सिद्धार्थ मल्होत्रा 9वीं क्लास में अपनी साइंस टीचर पर फिदा हो गए थे. सिद्धार्थ ने एक इंटरव्यू में बताया था कि मुझे उनसे बात करना बहुत अच्छा लगता था। वह सबसे बहुत अच्छे से बात करती हैं और मुझको उनकी यही बात पसंद थी।

आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana)

Ayushmann Khurrana had huge crush on their teacher

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर आयुष्मान खुराना भी इस लिस्ट में शामिल है. आयुष्मान खुराना अपनी मैथ की टीचर को बहुत पसंद करते थे. वही उन्होंने मैथ से दोस्ती कर ली ताकि उन्हें अपनी टीचर के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का मौका मिले लेकिन बाद में आयुष्मान खुराना का दिल किसी और टीचर पर आ गया था.

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor)

Ranbir Kapoor had huge crush on their teacher

बॉलीवुड के चॉकलेट बॉय रणबीर कपूर सबसे शरारती स्टूडेंट हुआ करते थे. रणबीर कपूर को दूसरी क्लास में अपनी टीचर से प्यार हो गया था. वही एक इंटरव्यू में रणबीर ने इस बात का भी खुलासा किया था कि मम्मी नीतू कपूर के बाद वह अपनी टीचर को बहुत प्यार किया करते थे.

Related posts