विक्रांत मैसी से जय अनमोल अंबानी तक ये सेलेब्स फरवरी के महीने में शादी के बंधन में बंधे 

Celebs weddingCelebs wedding

बॉलीवुड से लेकर टेलीविज़न तक कई सेलेब्स शादी के बंधन में बंध गए है. वही फरवरी के महीने भी कई सेलेब्स शादी के बंधन में बंधे है तो कुछ इसी महीने जल्द ही सात फेरे लेने वाले है. तो आइये आज जानते है कौन से सेलेब्स फरवरी महीने के महीने में शादी के बंधन में बंधे.

विक्रांत मैसी (Vikrant Massey)

Vikrant Massey tied the knot in the month of February

टेलीविज़न से बॉलीवुड और फिर वेब सीरीज की दुनिया में कदम रखने वाले एक्टर विक्रम मैसी ने शीतल ठाकुर कुछ समय पहले रजिस्टर्ड मैरिज कर चुके हैं। लेकिन कल यानी 18 फरवरी को ये कपल पारंपरिक रीति रिवाज से शादी के बंधन में बंधे हैं। विक्रांत मैसी ने साल 2020 में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शीतल ठाकुर के साथ सगाई की थी.

फरहान अख्तर (Farhan Akhtar)

Farhan Akhtar tied the knot in the month of February

फिल्म निर्देशक और एक्टर फरहान अख्तर अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर के साथ आज यानी 19 फरवरी के दिन शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. दोनों की शादी की रस्में शुरू हो गई थी हाल ही में दोनों की मेहंदी और हल्दी सेरेमनी सेलिब्रेट की गयी थी. आज कपल महाराष्ट्रीयन रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंधेंगे।

अफसाना खान (Afsana Khan)

Afsana Khan tied the knot in the month of February

 पंजाबी सिंगर और बिग बॉस 15 की कंटेस्टेंट अफसाना खान अपने बॉयफ्रेंड साज के साथ आज यानी 19 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. हाल ही में अफ़सान की शादी का प्री वेडिंग सेलिब्रेशन भी जोरो शोरों से किया गया है. बीते दिन उनकी हल्दी और मेहंदी फंक्शन की तस्वीरें सामने आयी थी जिसमे कई सेलेब्स ने चार चाँद लगाए.

जय अनमोल अंबानी (Jai Anmol Ambani)

Jai Anmol Ambani tied the knot in the month of February

बिजनेसमैन अनिल अंबानी और एक्ट्रेस टीना अंबानी के बड़े बेटे जय अनमोल अंबानी भी इसी महीने शादी करने वाले है. 20 फरवरी 2022 को जय अनमोल अंबानी और कृशा शाह सात फेरे लेंगे. इसके पहले, 18 फरवरी को कपल की मेहंदी सेरेमनी आयोजित की गई थी. पिछले साल दिसंबर के महीने में इस कपल ने सगाई की थी.

लव रंजन (Luv Ranjan)

Luv Ranjan tied the knot in the month of February

डायरेक्टर और प्रोड्यूसर लव रंजन ने 20 फरवरी को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अलीशा वैद संग शादी रचाई थी. लव की शादी ताजमहल पूर्वी गेट पर शिल्पग्राम रोड स्थित होटल ओबराय अमर विलास में हुई थी. वही शादी के बाद अब लव रंजन ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की है. लव-अलीशा की इन फोटोज पर फैंस समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स भी कमेंट कर उन्हें नए सफर की शुरुआत की ढ़ेरों बधाइयां दे रहे है. इस शादी में रणबीर कपूर, जैकी भगनानी, रकुल प्रीत सिंह सहित कई सेलिब्रिटीज ने शिरकत की थी. 

Celebrities Tied The Knot in February 2022

Related posts