नेहा आदित्य की शादी पर क्या बोले पापा उदित नारायण

neha aditya weddingneha aditya wedding

सिंगर नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण पिछले कुछ समय से शादी को लेकर सुर्खियों में हैं।कई दिनों से ऐसी चर्चा है कि नेहा और आदित्य वैलेंटाइन डे पर शादी कर लेंगे। अब उनकी वरमाला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें पंडित को वाकायदा मंत्रोच्चार के साथ उनके विवाह की रस्म पूरी कराते देखा जा सकता है।  यहां नेहा कक्कड़ के साथ इंडियन आइडल 11 के जज और कंटेस्टेंट भी मौजूद हैं।  वही शो के जज हिमेश रेशमिया की पत्नी सोनिया कपूर भी नेहा और आदित्य की शादी की रस्मो में शामिल होने के लिए शो के सेट पर पहुंची थी ।

इस शूट से कई फोटोज भी वायरल हो रही हैं, जिनमें आप सेट पर शादी के माहौल और स्टार्स की खुशियों को देख सकते हैं। पिछले दिनों नेहा और आदित्य की शादी की घोषणा दोनों के पेरेंट्स ने मिल कर इंडियन आइडल के सेट पर ही की थी साथ ही कहा था कि दोनों 14 फरवरी को शादी कर लेंगे।

लेकिन आपको बता दे आदित्य के पिता उदित नारायण ने ये सरे ड्रामे की पोल खोल दी है। 14 फरवरी आने से पहले ही उन्होंने बता दिया है की ये सब महज पब्लिसिटी स्टंट है।

हाल ही में एक इंटरव्यू में उदित नारायण ने कहा था कि उनके बेटे आदित्य और नेहा कक्कड़ की शादी नहीं हो रही है। यह सिर्फ ‘इंडियन आइडल’ की टीआरपी बढ़ाने के लिए किया गया एक पब्लिसिटी स्टंट था। वे कहते हैं, “आदित्य हमारा इकलौता बेटा है। हम उसकी शादी का इंतजार कर रहे हैं। अगर शादी की ये अफवाहें सही होतीं तो मैं और मेरी पत्नी बहुत खुश होते। लेकिन आदित्य ने हमें कभी इस बारे में नहीं बताया।”

उदित ने आगे कहा था, “मुझे लगता है कि आदित्य और नेहा की शादी की अफवाह ‘इंडियन आइडल’ की टीआरपी बढ़ाने के लिए फैलाई गई थी, जहां मेरा बेटा होस्ट है और नेहा जज के तौर पर नजर आ रही हैं। काश कि ये अफवाहें सच होतीं। नेहा बहुत प्यारी बच्ची है। हम उसे अपनी बहू बनाना पसंद करेंगे लेकिन जब आदित्य शादी करेंगे तो हम पूरी दुनिया को इसकी खबर देंगे।।”

लीजिये उदित नारायण जी ने तो नेहा आदित्य की शादी का इंतज़ार कर रहे फैंस का दिल ही तोड़ दिया।

Related posts