प्रियंका निक के घर में गूंजेंगी किलकारियां, जोनास परिवार में आने वाला है नन्हा मेहमान

jonas brothersjonas brothers

प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। खबरों की मानें तो जोनस ब्रदर्स के घर एक नन्हा मेहमान आने वाला है । रिपोर्ट्स की माने तो प्रियंका चोपड़ा की जेठानी सोफी टर्नर प्रेग्नेंट है और जोनास परिवार में जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं।जी हाँ निक के भाई जो जोनास और सोफी टर्नर अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं।

 इंटरनेशनल रिपोर्ट्स की मानें तो 23 साल की सोफी प्रेग्नेंट हैं। इस कपल ने अभी तक ये खुशखबरी आधिकारिक तौर पर फैंस के साथ शेयर नहीं की है लेकिन जो और सोफी ने अपने परिवार और कुछ करीबी दोस्तों को यह खुशखबरी दे दी है।  सोफी टर्नर 4 महीने की प्रेग्नेंट हैं उनकी प्रेग्नेंसी से उनके परिवार वाले बेहद खुश है।

जनवरी में आयोजित हुए ग्रैमी अवॉर्ड में सोफी और जो ने साथ में शिरकत की, इसके कुछ दिनों बाद इन्हें लंदन में देखा गया जहां सोफी टर्नर (Sophie Turner) एक ढीले-ढाले स्वेटशर्ट में नजर आईं। सोफी आजकल अपने आउटफिट्स का खास तौर पर ख्याल रख रही हैं।

आपको बता दें, सोफी टर्नर और जो जोनास साल 2016 से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और 2017 में इन दोनों ने सगाई की थी। पिछले साल बिलबोर्ड म्‍यूजिक अवॉर्ड्स के बाद एक सरप्राइज सेरेमनी में सोफी और जो ने मई में शादी की थी। इसके बाद इन दोनों ने जून 2019 में पेरिस में शादी की थी, जिसमें उनका परिवार और दोस्‍त शामिल हुए थे।

बता दें कि सोफी पॉपुलर अमेरिकी टीवी सीरियल गेम ऑफ थ्रोन्स की एक्ट्रेस हैं।फिलहाल जोनस ब्रदर्स का हैप्पीनेस बिगिन्स टूर चल रहा है. जोनस परिवार फिलहाल इस म्यूजिक टूर के चलते यूरोप में हैं।

Related posts