काम्या पंजाबी की शादी पर क्या बोले एक्स बॉयफ्रेंड करण पटेल

karan Patel on Kamya weddingkaran Patel on Kamya wedding

टीवी एक्ट्रेस और एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट काम्या पंजाबी अपने बॉयफ्रेंड शलभ दांग के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं।दोनों की शादी की टीवी इंडस्ट्री में काफी चर्चा भी है। टीवी इंडस्ट्री के बड़े-बड़े सितारे इस शादी का हिस्सा बनने के लिए आए थे। शादी के बाद काम्या और शलभ फॅमिली टाइम एन्जॉय कर रहे है।

काम्या और शलभ की शादी के के फोटोज और वीडियोस सोशल मीडिया पर छाय हुए है।

अपने पहले पति बंटी नेगी से तलाक होने के बाद काम्या पंजाबी पॉपुलर टीवी एक्टर करण पटेल के साथ रिलेशनशिप में थी। बॉक्स क्रिकेट लीग के दौरान करण और काम्या एक-दूसरे के करीब आए।उस वक़्त दोनों अपने रिश्ते को लेकर काफी चर्चा में थे लेकिन अचानक दोनों का ब्रेकअप हो गया और काम्या से रिश्ता खत्म होने के कुछ महीने बाद ही करण ने अंकिता भार्गव से शादी कर ली।

सुनने में आया था की करन के पैरंट्स तलाकशुदा काम्या को अपनाने के लिए तैयार नहीं थे। काम्या ने ब्रेकअप के बाद कहा कि करन के लिए उनके दिल में हमेशा खास जगह है। मैं उन्हें कामयाबी और प्यार के लिए शुभकामनाएं देना चाहती हूं।करन पटेल ने लंबे समय तक इस ब्रेकअप पर चुप्पी साधने के बाद पहली बार कुछ कहा तो सिर्फ यही बोले कि काम्या अच्छी इंसान हैं और मैं इस बात को नहीं नकार सकता।

करण और अंकिता हाल ही में एक बेटी के माता पिता बन गए है वही काम्या भी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गई है।

 टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में काम्या के एक्स बॉयफ्रेंड करण पटेल ने उनकी शादी पर रिएक्ट किया है।जब करण से काम्या की शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- काम्या ने शादी कर ली है ये जानकर मुझे बहुत खुशी है। उनकी नई लाइफ के लिए ऑल द बेस्ट। हर कोई खुश रहना डिजर्व करता है. तो ऑल द बेस्ट।

आपको बता दें, काम्या पंजाबी इस समय ‘शक्ति : अस्तित्व के एहसास’ में अहम किरदार में दिखाई दे रही हैं। उनका किरदार दर्शकों को काफी पसंद आ रहा हैं। वहीँ ‘ये है मोहब्बतें’ खत्म होने के बाद करण पटेल बहुत जल्द ‘खतरों के खिलाड़ी 10’ में नजर आएंगे। आपको बता दें, करण ने इस शो की शूटिंग पूरी कर ली है। जल्द ही ये शो टेलीकास्ट होगा शो को रोहित शेट्टी होस्ट कर रहे हैं।

Related posts