पति संग ऐसे प्रेगनेंसी एन्जॉय कर रही है गीता फोगाट, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

geeta phogat pawan kumargeeta phogat pawan kumar

भारत की मशहूर महिला पहलवान गीता फोगाट मां बनने वाली हैं। गणेश चतुर्थी के पावन मोके पर गीता ने सोशल मीडिया पर खुद अपनी प्रेगनेंसी की खबरे अपने फैंस के साथ शेयर की ।

गीता फोगाट ने इंस्टाग्राम पर बेबी बंप के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा- एक मां को तब बहुत ख़ुशी मिलती है, जब एक नई ज़िंदगी अदंर पल रही हो। जब एक नन्हीं धड़कन पहली बार सुनाई देती है और एक छोटी सी किक याद दिलाती है कि नन्हीं सी जान अकेली नहीं है।  आप जिंदगी को तब तक समझ नहीं सकते जब तक ये आपके अंदर नहीं पलती है।

गीता पिछले कुछ समय से कुश्ती से दूर हैं।अपनी प्रेगनेंसी के अनाउंसमेंट के बाद से ही गीता अपने पति पवन के साथ भारत के हिमाचल प्रदेश में खज्जियार जो की मिनी स्विट्ज़रलैंड के नाम से मशहूर है की प्राकृतिक वादियों में क्वालिटी टाइम बिता रही  है। दोनों ने ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस वेकेशन की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की है। जहा गीता हिल्स के बिच इस नेचुरल प्लेस पर मॉर्निंग वाक सहित फोटोग्राफी कर अपनी प्रेगनेंसी एन्जॉय कर रही है वही पवन भी पैराग्लाइडिंग और हॉर्स राइडिंग कर इस खूबसूरत जगह का आनंद ले रहे है । गीता और पवन इन तस्वीरों में काफी खुश और आने बच्चे के लिए काफी एक्साईटेड  नजर आ रहे है ।

गीता 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को गोल्ड मेडल दिला चुकी हैं, इसके अलावा उन्होंने कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में भी दो गोल्ड मेडल जीते हैं। गीता और उनकी रेसलर बहन बबिता फोगाट कीरेसलिंग सिखने के संघर्ष को आमिर खान की फिल्म दंगल में दर्शाया गया है। इस फिल्म में गीता और बबिता के पिता महावीर सिंह फोगाट का अपनी बेटियों को अंतरास्ट्रीय मुकाबलों के लिए तैयारी के संघर्ष को बखूबी दिखाया है यह फिल्म दर्शको को खूब पसंद भी आयी ।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 की स्वर्ण पदक विजेता गीता फोगाट ने पहलवान पवन कुमार से नवंबर 2016 में शादी की थी। पवन भी अंतरास्ट्रीय स्टार के पहलवान है उन्होंने 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स में 86 किग्रा. भार वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

पवन और अपनी लव स्टोरी शेयर करते गीता ने बताया की वे दोनों पहली बार 2012 में मिले थे। दोनों की किस्मत उन्हें फिर साथ ले  आई जब 2016 में दोनों अपनी घुटने की सर्जरी के बाद मुंबई में और दोनों एक ही डॉक्टर से कंसल्ट कर रहे थे।  एक रेसलिंग टूर्नामेंट के दौरान जब दोनों मिले तो उन्हें प्यार हो गया ।जब दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में अपने परिवार वालो को बताया तो  उन्हें इस बात की चिंता थी कि गीता पवन से उम्र में बड़ी है वही परिवार वाले नहीं चाहते थे की दोनों  इतनी जल्दी शादी करें और अपने करियर से डिस्ट्रैक्ट  हो जाये । दोनों को कुछ वक़्त लगा अपनी अपनी फैमिलीज़ को इस शादी के लिए मानाने में लेकिन वो मान गए और दोनों ने नवंबर 2016 में शादी कर ली  ।

गीता टेलीविज़न  रियलिटी शो खतरों के खिलाडी में भी नजर आ चुकी है

Related posts

Leave a Comment जवाब रद्द करें