Celebrity Data bank

प्रियंका चोपड़ा की जीवनी, शिक्षा, करियर और लवलाइफ

प्रियंका चोपड़ा एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री, गायिका और निर्माता हैं. प्रियंका चोपड़ा का नाम दुनिया भर की सफल अभिनेत्रियों में गिना जाता है और ये मुकाम पाने के लिए प्रियंका ने काफी कड़ी मेहनत की है. तो आइये आज हम प्रियंका चोपड़ा की जीवनी, उनकी शिक्षा, करियर आदि के बारे में जानते है.

प्रियंका चोपड़ा का परिवार

Priyanka Chopra’s family

प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई 1982 को जमशेदपुर, बिहार(वर्तमान में झारखंड) में हुआ था. प्रियंका परिवार में उनकी माता मधु चोपड़ा और छोटे भाई सिद्धार्थ चोपड़ा है. प्रियंका के पिता का नाम अशोका चोपड़ा है लेकिन अब वो इस दुनिया में नहीं. प्रियंका के माता पिता आर्मी में डॉक्टर के पद पर कार्य कर चुके हैं.

प्रियंका चोपड़ा की पढ़ाई

प्रियंका ने अपनी पढ़ाई लखनऊ के लामर्ट्स स्कूल और बरेली के सैंट मारिया गोरेटी कॉलेज, से पूरी की है. हालाँकि प्रियंका के माता पिता सेना में कार्य करते थे जिस कारण अक्सर इनके माता पिता का ट्रांसफर होता था जिस वजह से प्रियंका ने अपनी शिक्षा कई स्कूल से हासिल की हुई है. शुरुआत में जब प्रियंका 13 साल की थी तो अमेरिका चली गई थी और उन्होंने अमेरिका के दो स्कूल से तीन साल तक पढ़ाई की. इसके बाद प्रियंका जब 16 साल की हुई तो वो भारत वापस आयी और यहां पर आकर प्रियंका ने बरेली के आर्मी स्कूल से अपनी 12th की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद प्रियंका ने जय हिंद कॉलेज और मुंबई के बसंत सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस में दाखिला लिया लेकिन प्रियंका को मॉडलिंग के कारण अपनी ये पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ी थी.

प्रियंका चोपड़ा का करियर

प्रियंका चोपड़ा ने साल 2000 के फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में भाग लिया था जिसमे उन्हें दूसरा स्थान मिला था इसके बाद इसी साल प्रियंका ने मिस वर्ल्ड की प्रतियोगिता में भाग लिया और इस प्रतियोगिता को जीतकर 18 साल की उम्र में प्रियंका मिस वर्ल्ड 2000 बन गई थी. मिस वर्ल्ड के खिताब के सिवा मिस वर्ल्ड कॉन्टिनेंटल क्वीन ऑफ ब्यूटी- एशिया और ओशिनिया का भी प्रियंका ने अपने नाम किया था. 2003 में प्रियंका ने हिंदी सिनेमा में फिल्म द हीरो: लव स्टोरी ऑफ़ अ स्पाई से डेब्यू किया. इस फिल्म में प्रियंका ने सेकंड लीड एक्ट्रेस की भूमिका निभाई थी.

इसके बाद साल 2004 में प्रियंका की तीन फ़िल्में रिलीज हुई थी प्लान,किस्मत और असम्भव और ये तीनों ही फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही.  इसके बाद डेविड धवन ने प्रियंका को कॉमेडी फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ के लिए अप्रोच किया, इस फिल्म में प्रियंका सलमान खान के अपोजिट नजर आयीं थी और यह फिल्म कमर्शियल काफी हिट रही. इसके बाद प्रियंका को फिल्म एतराज में नेगेटिव रोल निभाने का ऑफर मिला था. इस फिल्म में प्रियंका ने सोनिया कपूर की भूमिका निभाई थी और ये फिल्म हिट रही वही इस फिल्म में प्रियंका को फिल्मफेयर अवार्ड में नेगेटिव रोल के लिए अवार्ड से भी नवाजा गया था.

Priyanka chopra’s career

इसके बाद प्रियंका चोपड़ा ने बेहद सफल फिल्मों क्रिश और डॉन में अभिनीत भूमिकाओं के साथ हिंदी सिनेमा की एक प्रमुख अभिनेत्री के रूप में अपनी पहचान बनाई है  इसके बाद प्रियंका में कई बेहतरीन फिल्में दी है जिनमे कमीने (2009), 7 खून माफ (2011), बर्फी (2011), मैरी कॉम (2014), और बाजीराव मस्तानी (2015), डॉन 2 (2011) आदि फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। बॉलीवुड के अलावा प्रियंका ने साल 2015 में हॉलीवुड फिल्म क्वांटिको में भी काम किया है.

अभिनेत्री के सिवा प्रियंका एक शानदार गायिका भी हैं। अभिनेत्री ने अपना पहला एल्बम ‘इन माई सिटी’ रिकॉर्ड किया था। यह गाना भारत में उनकी एक बड़ी व्यावसायिक सफलता थी इसके सिवा प्रियंका ने मशहूर इंटरनेशनल कलाकार पिटबुल के साथ अपना दूसरा एकल एल्बम ‘एक्सोटिक’ रिकॉर्ड किया था.

प्रियंका चोपड़ा के पुरस्कार

Priyanka Chopra’s Award

प्रियंका को उनका पहला सर्वश्रेष्ठ एक्ट्रेस नेशनल अवार्ड फिल्म फैशन के लिए साल 2008 में मिला था. इसके बाद प्रियंका को पांच फिल्मफेयर अवार्ड भी मिले.  प्रियंका हॉलीवुड फिल्म क्वांटिको के लिए, दो पीपल्स चॉइस अवॉर्ड भी जीत चुकी हैं. प्रियंका पीपल्स चॉइस अवॉर्ड जीतने वाली वह पहली दक्षिण एशियाई अभिनेत्री हैं. साल 2016 में, प्रियंका को कला में उनके योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

प्रियंका चोपड़ा की लव लाइफ

Priyanka chopra’s love life of

बॉलीवुड की प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018, 1 दिसंबर को उदयपुर के उम्मैद पैलेस में अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ धूमधाम से शादी की थी. प्रियंका और निक की शादी हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से हुई थी. वही हाल ही में शादी तीन साल बाद प्रियंका और निक सरोगेसी के ज़रिये अपने पहले बच्चे के पिता बने है. वही रिपोर्ट के अनुसार प्रियंका निक ने 12 हफ्ते प्रीमच्योर बेटी का अपने घर में स्वागत किया है.

Akansha Sharma

Recent Posts

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) आज…

5 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल और धनु राशिफल पढ़े

आज का तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope) (जिनका नाम रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ये से शुरू होता है) आज…

5 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का कर्क राशिफल, सिंह राशिफल और कन्या राशिफल पढ़े

आज का कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) (जिनका नाम ही,हु,हे,हो,डा,डी,डू,डे,डो से शुरू होता है) इस…

5 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का मेष राशिफल, वृषभ राशिफल और मिथुन राशिफल पढ़े

आज का मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope) (जिनका नाम चु,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ से शुरू होता है) यदि…

5 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 24 अप्रैल 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) इस…

6 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 24 अप्रैल 2024 का तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल और धनु राशिफल पढ़े

आज का तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope) (जिनका नाम रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ये से शुरू होता है) यदि…

6 दिन ago