राशिफल

Aaj ka Rashifal | 18 मार्च 2024 का मेष राशिफल, वृषभ राशिफल और मिथुन राशिफल पढ़े

आज का मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)

(जिनका नाम चु,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ से शुरू होता है)

इस राशि के लोग जो प्रेम संबंधों में हैं, वे आज अपने प्रेमी को सरप्राइज दे सकते हैं। शाम को आप अपने लवमेट के साथ बाहों में बिता सकते हैं। जो लोग अपने प्रेमी से दूर हैं, वे आज फोन पर बात करके अपने प्रेमी से नजदीकी महसूस करेंगे। ख़र्चों में हुई अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी आपके मन की शांति को भंग करेगी। शेयर बाज़ार या सट्टा बाज़ार से आज के दिन दूरी बनाना ही समझदारी का कार्य हो सकता है। पारिवारिक जीवन में आज सफलता पाने के लिए आपको प्रयास जारी रखने की जरुरत है। जितना हो घर के बड़ों के साथ आज वक्त बिताएं और यदि घर में कोई परेशानी चली आ रही है तो उनकी सलाह लेकर उसे दूर करने की कोशिश करें।

आपके करियर में भी आज बहुत अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आज आपकी मेहनत का फल आपको प्राप्त हो सकता है। ऑफिस या सहकर्मियों के साथ आप आज बेहतरीन बातचीत कर सकते हैं। हालांकि, अपने काम पर ध्यान देकर समय का उपयोग करें। आपके अच्छे काम के लिए आज सीनियर्स आपको बधाई दे सकते हैं। यदि आप सरकारी क्षेत्र में काम करते हैं, तो आज का दिन आपके लिए शानदार बित सकता है, लेकिन काम की भारी लगेगी। इसके अलावा, आपको उस कार्य को जल्दी समाप्त करने के लिए आदेश भी मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन मुनाफा देने वाला दिख रहा है। व्यापार में आज के दिन किए जाने वाले समझौते लाभदायक साबित हो सकते हैं। वस्त्र उद्योग और खाद्य उद्योग से जुड़े व्यापारियों को आज लाभ प्राप्त हो सकती है। आज स्वास्थ्य में सुधार दिख रहा है जिसके कारण उन लोगों को थोड़ी आराम मिल सकता है जो लंबे समय से किसी बीमारी से जूझ रहे थे।

राशि स्वामी- मंगल
आराध्य- हनुमान जी
राशि अनुकूल वार- मंगलवार, बृहस्पतिवार, रविवार
आज मेष राशि का शुभ अंक – 3

Aaj ka Rashifal मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का वृषभ राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

(जिनका नाम ई,उ,ए,ओ,वा,वू,वे,वो से शुरू होता है)

आज के दिन प्रेम जीवन की बात करें तो प्यार में पड़ना आपके लिए भारी पड़ सकता है। अगर आपको आज प्रेम का प्रस्ताव मिलता है, तो सबसे पहले उस व्यक्ति के बारे में अच्छी तरह जानकारी इकट्ठा करें और उसके बाद ही उसे स्वीकार करें। आज आपके पास रुका हुआ धन वापस आ सकता है। विदेशी स्रोत से भी धन आने की संभावना है। इसका मतलब है कि आज आपको आर्थिक क्षेत्र में सफलता मिलने के शक्तिशाली संकेत दिखाई दे रहे हैं। आपको माता के साथ अपने संबंधों को सुधारने की आवश्यकता है। यदि ऐसा नहीं करते, तो आपको भी परेशानी होगी।

आपका वर्तमान आपके अतीत का आईना होता है, ऐसा ही कुछ अनुभव आज इस राशि के व्यापारी जातकों को हो सकता है, क्योंकि आपने जो निवेश पहले किया था, उसका अच्छा फल आपको आज मिल सकता है। उसी तरह, नौकरी संबंधित लोग आज अपने काम करने की गति से अपने वरिष्ठों को खुश कर सकते हैं। अपने काम को प्राथमिकता देना आपको अच्छे फल देगा। आज आपको मानसिक तौर पर कमजोरी महसूस हो सकती है।आपकी तबीयत खराब हो सकती है।

राशि स्वामी- शुक्र
आराध्य- श्री दुर्गा जी
राशि अनुकूल वार- शुक्रवार, बुधवार, शनिवार 
आज मेष राशि का शुभ अंक – 7

Aaj Ka Rashifal: कर्क राशिफल, सिंह राशिफल और कन्या राशिफल पढ़े

आज का मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

(जिनका नाम का,की,कु,घ,छ,के,को,हा से शुरू होता है)

आपके प्रियतम से समय बिताने की आवश्यकता होगी ताकि आप एक दूसरे को बेहतर ढंग से समझ सकें और जान सकें कि आप एक दूसरे से क्या चाहते हैं। आज आपको अपने घर-परिवार में अपमानित होना पड़ सकता है क्योंकि आज आपसे जिस चीज़ की उम्मीद की जा रही होगी उसे आप आर्थिक तंगी के चलते पूरा नही कर पाएंगे। आज आपके घर में किसी सदस्य की अचानक तबीयत खराब हो सकती है, जिसके चलते परिवार का माहौल थोड़ा निराश पूर्व रह सकता है।

कारोबारी वर्ग के लोग आज समाज में अपनी खास पहचान बना सकते हैं। आपके पिछले कार्य आज आपके लिए अच्छे परिणाम ला सकते हैं। नौकरी से जुड़े लोगों को आज अपडेट करने की आवश्यकता है, यदि आपको लगता है कि आपका काम करने का तरीका पुराना हो गया है, तो आज खुद को अद्यतित करने का प्रयास करें, अन्यथा आप कई लोगों से पीछे छूट सकते हैं। ज्यादा सोचना आपके लिए हानिकारक है इससे आपको मानसिक तानव हो सकता है। इसलिए जितना हो सके अपने विचारों पर कंट्रोल रखें और प्रेजेंट्स ऑफ माइंड रहें।

राशि स्वामी- बुध
आराध्य- श्री गणेश जी
राशि अनुकूल वार- शुक्रवार, बुधवार, शनिवार 
आज मेष राशि का शुभ अंक – 2

आज का तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल और धनु राशिफल पढ़े

Aaj ka rashifal: 18 मार्च 2024 पर आप अपनी मेष राशि, वृषभ राशि और मिथुन राशि के अनुसार अपने राशिफल की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यहाँ आपको अपनी राशि के लिए उपलब्ध भविष्यफल मिलेंगे जो आपको उस दिन के लिए समस्त जीवन क्षेत्रों के बारे में बताएंगे, जैसे कि प्रेम, व पारिवारिक। यहाँ आप भविष्यफल में बताए गए सुझावों का उपयोग कर अपनी ज़िन्दगी को सुधार सकते हैं और अपने लक्ष्यों की ओर अधिकतम प्रगति कर सकते हैं। तो आज ही अपनी राशि के अनुसार भविष्यफल देखें और एक अच्छा दिन बनाएं।

Sunita Sharma

Recent Posts

Career After 12th in Arts: 12वीं आर्ट्स के बाद रियर ऑप्शन

कला के विषय में संदर्भ और स्थिति दिन-प्रतिदिन बदल रही है। यह छात्रों के लिए…

3 सप्ताह ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) यदि…

3 सप्ताह ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल और धनु राशिफल पढ़े

आज का तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope) (जिनका नाम रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ये से शुरू होता है) प्यार…

3 सप्ताह ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का कर्क राशिफल, सिंह राशिफल और कन्या राशिफल पढ़े

आज का कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) (जिनका नाम ही,हु,हे,हो,डा,डी,डू,डे,डो से शुरू होता है) जो…

3 सप्ताह ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का मेष राशिफल, वृषभ राशिफल और मिथुन राशिफल पढ़े

आज का मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope) (जिनका नाम चु,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ से शुरू होता है) यदि…

3 सप्ताह ago

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) आज…

4 सप्ताह ago