राशिफल

आज का धन-सम्पत्ति,व्यवसाय व स्वास्थ्य राशिफल | Today’s Wealth, Career and Health Rashifal in Hindi -25 May 2023

आज 25 May 2023 के धन-सम्पत्ति, व्यवसाय और स्वास्थ्य राशिफल के अनुसार, यह दिन आपके लिए धन के मामले में अच्छा साबित हो सकता है। इस राशिफल का उद्देश्य आपको एक निर्णय लेने में मदद करना है। हालांकि, राशिफल केवल एक संदर्भ में मात्र होता है और इसका निर्णय आपके विवेक पर निर्भर करता है।

आज का मेष राशिफल

मेष धन-सम्पत्ति राशिफल (Aries Wealth Horoscope):

आर्थिक तौर पर सुधार के चलते आप आसानी से काफ़ी वक़्त से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे। आज आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं- लोगों को दिए पुराने कर्ज़ वापिस मिल सकते हैं- या फिर किसी नयी परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं।

मेष व्यवसाय राशिफल (Aries Career Horoscope):

कार्य के लिए समय बहुत ज्यादा अच्छा नहीं है। इसलिए आज के दिन नए कार्य को करने से बचें।

मेष स्वास्थ राशिफल (Aries Health Horoscope):

स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन कमजोर रहने वाला है इसलिए अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें और नियमित रुप से स्वस्थ दिनचर्या का पालन करें।

आज मेष राशि का शुभ अंक :- 6

आज का वृषभ राशिफल

वृष धन-सम्पत्ति राशिफल (Taurus Wealth Horoscope):

आज के दिन आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता यह मुमकिन है कि आप ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करें जिससे सारे महीने का बजट बिगड़ जाए।

वृष व्यवसाय राशिफल (Taurus Career Horoscope):

कार्यक्षेत्र में आपकी आकर्षक छवि आज आपको मनचाहा परिणाम देगी जिससे आपके मनोबल को भी रफ़्तार मिलेगी और आप दोगुनी मेहनत और उत्साह से अपने हर कार्य को करेंगे। कारोबारी लोग आज योजनाएं तो बहुत बनाएंगे लेकिन उन्हें कार्यरुप में परिणित नहीं कर पाएंगे जिससे मन में खिन्नता आएगी।

वृष स्वास्थ राशिफल (Taurus Health Horoscope):

आज के दिन अपनी सेहत को लेकर थोड़ा ध्यान दें। ख़ासकर ख़ाने-पीने में विशेष ध्यान दें। ऐसी चीज़ों का सेवन न करें जिससे आपकी सेहत में उसका विपरीत असर पड़ता हो। यदि आप ख़ासी-जुकाम से परेशान हैं तो घरेलू उपाय से अपनी इस समस्या को दूर करने का प्रयास करें। इसके लिए अदरक एवं शहद का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको आराम मिलेगा। इसके अलावा मीठी और ठण्डी चीज़ों से परहेज़ करें।

आज वृषभ राशि का शुभ अंक :- 9

आज का मिथुन राशिफल

मिथुन धन-सम्पत्ति राशिफल (Gemini Wealth Horoscope):

आज किया गया निवेश आपकी समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा में इज़ाफ़ा करेगा। विदेशी स्रोत से धन आने की संभावना है। धन का सही उपयोग करें और ख़ासकर अनावश्यक चीज़ों में पैसा ख़र्च न करें।

मिथुन व्यवसाय राशिफल (Gemini Career Horoscope):

कारोबारियों की स्थिति आज बाकी दिनों के मुकाबले बेहतर हो सकती है। आज आपको किसी कानूनी काम में भी विजय मिलने की संभावना है। अपने कर्मचारियों को खुश करने के लिए आज आप उन्हें छोटी पार्टी दे सकते हैं। नौकरी पेशा से जुड़े इस राशि के लोग आज कार्यक्षेत्र में थोड़े सुस्त रहेंगे। कोई मानसिक तनाव आज आपको काम में मन नहीं लगाने देगा।

मिथुन स्वास्थ राशिफल (Gemini Health Horoscope):

शारीरिक रूप से आज आपको सेहतमंद मह्सूस कर सकते हैं, किसी पुरानी बीमारी से निजात मिल सकता है।

आज मिथुन राशि का शुभ अंक :- 4

Also Read: आज का प्रेम व पारिवारिक राशिफल | Today Love and Family Horoscope in Hindi

आज का कर्क राशिफल

कर्क धन-सम्पत्ति राशिफल (Cancer Wealth Horoscope):

आर्थिक पक्ष की मजबूती के लिए अपने घर के बड़ों से सलाह मशवरा जरूर करें उनकी राय आपको कई परेशानियों से बाहर निकाल सकती है।

कर्क व्यवसाय राशिफल (Cancer Career Horoscope):

आज कार्य व व्यवसाय में आपको उतने अच्छे फल शायद न मिले जिसको लेकर आप आशान्वित हैं।

कर्क स्वास्थ राशिफल (Cancer Health Horoscope):

आज अपनी सेहत को लेकर भी सावधान रहें। किसी समस्या को लेकर मन चिंताग्रस्त रह सकता है।

आज कर्क राशि का शुभ अंक :- 1

AstroGanit: Horoscope,Panchang

आज का सिंह राशिफल

सिंह धन-सम्पत्ति राशिफल (Leo Wealth Horoscope):

आज किसी के साथ भी किसी भी प्रकार का कोई लेन-देन न करें। हालांकि कुछ लोगों को आज आकस्मिक धन की प्राप्ति भी हो सकती है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति तो मजबूत होगी ही साथ ही आपका भी मनोबल बढ़ेगा। पैसा हर किसी की बुनियादी ज़रूरत होती है और इस बात का ध्यान आपको भी रखना चाहिए लेकिन किसी भी गलत तरीके से पैसा कमाने के लिए अपने हाथ-पैर मारकर अपनी ऊर्जा बर्बाद नहीं करनी चाहिए।

सिंह व्यवसाय राशिफल (Leo Career Horoscope):

आज के दिन कारोबारियों को मेरी सलाह है कि किसी साझेदारी के व्यवसाय में जाने से बचें हानि हो सकती है। ऐसा भी हो सकता है कि आपका जोड़ीदार आपका खूब फायदा उठाए और उसके बाद आपके साथ बिजनेस करने से भी मुकर जाए। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को आज कार्यक्षेत्र में उनके काम को लेकर प्रशंसा मिल सकती है। आज आप अपनी वाणी के जादू से लोगों को अपनी ओर आकर्षित भी कर सकते हैं।

सिंह स्वास्थ राशिफल (Leo Health Horoscope):

आपको आज अपने दिमाग को स्थिर करने की ज़रूरत होगी। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति भी थोड़ा गंभीर रहने की ज़रूरत होगी। भावनाओं का ज्वार तेज़ी पर होगा – आपका व्यवहार आस-पास के लोगों को भ्रमित करेगा – अगर आप तुरन्त परिणाम चाहेंगे तो निराशा आपको घेर सकती है।

आज सिंह राशि का शुभ अंक :- 6

आज का कन्या राशिफल

कन्या धन-सम्पत्ति राशिफल (Virgo Wealth Horoscope):

आर्थिक समस्याओं के कारण आपकी सोचने की क्षमता कुछ कमजोर पड़ गई है और रचनात्मक कार्यों में भी आप धीमी गति के शिकार हो रहे हैं, लेकिन ऐसा सदैव नहीं रहेगा इसलिए परेशान ना हों।

कन्या व्यवसाय राशिफल (Virgo Career Horoscope):

कार्यक्षेत्र में आज आपके काम का क्रेडिट कोई और ले जा सकता है। ध्यान रखें कि अपनी मेहनत का लाभ किसी और को उठाने ना दें। अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो आज आपको इस दिशा में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं वो आज के दिन कोई ऐसा कदम ना उठाएं क्योंकि वो आपके हित में नहीं होगा। वैसे लोग जिन्होंने कुछ समय पहले ही अपने बिजनेस की शुरुआत की है , उन्हें आज इस दिशा में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अगर आप किसी नए बिजनेस का श्री गणेश करना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा।

कन्या स्वास्थ राशिफल (Virgo Health Horoscope):

सेहत की दृष्टि से आज का दिन उत्तम है। आज शारीरिक और मानसिक लाभ के लिए ध्यान व योग करना उपयोगी रहेगा। अगर आप किसी रोग से पीड़ित हैं तो आपके रोग में सुधार हो सकता है। मधुमेह रोग से पीड़ित जातकों को परहेज़ करने की जरुरत है। आज के दिन रात्रि में अधिक भोजन न करें अन्यथा आपको अपच अथवा गैस की शिकायत हो सकती है। पानी जमकर पिएँ इससे आपका हाज़मा बढ़िया रहेगा।

आज कन्या राशि का शुभ अंक :- 8

आप पंचांग, कुंडली, कुंडली मिलान, भगवद गीता, मुहूर्त,आरती और भी बहुत कुछ अपने फ़ोन पर पाने के लिए अभी डाउनलोड करें – एस्ट्रोगणित:होरोस्कोप,पंचांग ऍप

आज का तुला राशिफल

तुला धन-सम्पत्ति राशिफल (Libra Wealth Horoscope):

ग्रह नक्षत्र की अनुकूल स्थिति यह बता रही है कि आज के दिन आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन प्राप्ति के योग दिखाई दे रहे हैं।

तुला व्यवसाय राशिफल (Libra Career Horoscope):

बॉस और आपके सीनियर आपके कार्य से प्रभावित हो सकते हैं। कार्य स्थल पर आपकी योजनाएं कारगर साबित हो सकती हैं। हालाँकि कार्य को जल्दी समाप्त करने के लिए किसी तरह का शॉर्ट कट का रास्ता बिल्कुल न अपनाएँ। क्योंकि इससे आपको मुनाफ़ा नहीं होगा। वहीं क़ारोबार से संबंध रखने वाले जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने के संकेत दे रहा है। व्यापार में तरक्की होगी। आज आप अपने व्यापार के विस्तार के बारे में कोई महत्वपूर्ण योजना बना सकते हैं। लघु उद्योग से संबंध रखने वाले जातकों को आज के दिन अधिक मुनाफ़ा हो सकता है।

तुला स्वास्थ राशिफल (Libra Health Horoscope):

स्वास्थ्य के लिहाज से दिन आपके विपरीत है। आज आपको किसी भी तरह की शारीरिक हानि पहुँच सकती है, जिससे आपको शारीरिक व मानसिक दोनों तनाव होंगे। ऐसे में मेरी राय है कि आज वाहन चलाते वक़्त सवाधान रहें या मुमकिन हो तो आज केवल पब्लिक वाहन का ही इस्तेमाल करें।

आज तुला राशि का शुभ अंक :- 9

आज का वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक धन-सम्पत्ति राशिफल (Scorpio Wealth Horoscope):

आर्थिक जीवन में आज निराशा हाथ लग सकती है, पैसों का उपयोग सही दिशा में करें।

वृश्चिक व्यवसाय राशिफल (Scorpio Career Horoscope):

कार्य व्यवसाय में विरोधी पक्ष से आपको नई चुनौतियाँ मिल सकती हैं। इसके लिए आपको तैयार रहना होगा।

वृश्चिक स्वास्थ राशिफल (Scorpio Health Horoscope):

स्वास्थ्य जीवन में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आप मानसिक रूप से आज प्रसन्न रहेंगे। अगर आप किसी शारीरिक समस्या से जूझ रहे हैं तो उसमें सुधार हो सकता है। ग्रह नक्षत्र आपकी सेहत को दुरुस्त बनाए रखने में आज मदद कर सकते हैं।

आज वृश्चिक राशि का शुभ अंक :- 4

आज का धनु राशिफल

धनु धन-सम्पत्ति राशिफल (Sagittarius Wealth Horoscope):

आर्थिक पक्ष की बात करें तो आज आपको नयी निवेश योजनाएं ख़ासा आकर्षित कर सकती है। गौरतलब है कि किसी भी दिशा में निवेश करने से पहले आपको उस बारे में सही जानकारी और विशेषज्ञ की राय जरूर लेनी चाहिए। आर्थिक नुकसान झेलने से बेहतर है की आप थोड़ा निवेश करने से पहले थोड़ा वक़्त लें और सही जानकारी प्राप्त करने के बाद ही निवेश करें। आर्थिक मजबूती के लिए बहुत आवश्यक है की आप किसी ऐसी दिशा में निवेश करें जो आपके भविष्य के लिए फायदेमंद रहे। इसके अलावा आज पैसों के लेन-देन के मामले में भी सतर्कता बरतें।

धनु व्यवसाय राशिफल (Sagittarius Career Horoscope):

वहीं कार्यक्षेत्र की बात करें तो, आज के दिन इस क्षेत्र में आपको अच्छे फल की प्राप्ति हो सकती है। आईटी क्षेत्र में कार्यरत जातकों को आज अधिक लाभ मिल सकता है। कार्यस्थल पर आज आपको कोई नई जिम्मेदारी भी दी जा सकती है। नई जिम्मेदारी को सहर्ष स्वीकार करें और करियर में आगे बढ़ने के लिए ख़ुद को नई जानकारी से अपडेट रखें। करियर एवं निजी जीवन के बीच तालमेल को बिठकर चलें। क़ारोबार में बहुत हद तक आज आपको लाभ मिल सकता है। परंतु व्यापार में नैतिकता का विशेष ध्यान रखें। इससे आपको भले ही त्वरित लाभ न मिले लेकिन दीर्घावधि में अवश्य ही लाभ की प्राप्ति होगी।

धनु स्वास्थ राशिफल (Sagittarius Health Horoscope):

आज के दिन अपनी सेहत को लेकर थोड़ा ध्यान दें। ख़ासकर ख़ाने-पीने में विशेष ध्यान दें। ऐसी चीज़ों का सेवन न करें जिससे आपकी सेहत में उसका विपरीत असर पड़ता हो। यदि आप ख़ासी-जुकाम से परेशान हैं तो घरेलू उपाय से अपनी इस समस्या को दूर करने का प्रयास करें। इसके लिए अदरक एवं शहद का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको आराम मिलेगा। इसके अलावा मीठी और ठण्डी चीज़ों से परहेज़ करें।

आज धनु राशि का शुभ अंक :- 4

AstroGanit: Horoscope,Panchang

आज का मकर राशिफल

मकर धन-सम्पत्ति राशिफल (Capricorn Wealth Horoscope):

आर्थिक स्थिति में आपको शायद आज आशावादी परिणाम न मिलें। क्योंकि आर्थिक दृष्टि से आज का दिन बहुत लाभदायक नहीं है। किसी कारणवश आपका अधिक ख़र्चा हो सकता है। आज के दिन निवेश से दूरी बनाने में ही भलाई है। किसी ऐसे व्यक्ति को पैसे उधार न दें जिस पर आपको संदेह है। अन्यथा आपके पैसे कहीं फँस सकते हैं।

मकर व्यवसाय राशिफल (Capricorn Career Horoscope):

आज का दिन नौकरी के आवेदन के लिए या कोई इंटरव्यू देने जाने के लिए काफी अच्छा दिन है इसलिए यदि कहीं बायोडाटा भेजना हो या नौकरी का आवेदन करना हो, तो आज कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज का प्रदर्शन बढ़िया रहेगा और आप अपने प्रदर्शन से पूरी तरह संतुष्ट रहेंगे।

मकर स्वास्थ राशिफल (Capricorn Health Horoscope):

स्वास्थ्य में आज गिरावट देखने को मिल सकती है क्योंकि आज आप अपने स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान नहीं देंगे।

आज मकर राnशि का शुभ अंक :- 3

आज का कुम्भ राशिफल

कुंभ धन-सम्पत्ति राशिफल (Aquarius Wealth Horoscope):

आपका खर्चीला स्वभाव आपको आज परेशानी में डाल सकता है, इसलिए पैसों की अहमियत को समझते हुए आज अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें।

कुंभ व्यवसाय राशिफल (Aquarius Career Horoscope):

व्यापारियों को आज अपने कर्मचारियों से कारोबार को लेकर सम्पर्क साधने की जरूरत है। कई बार जो चीजें आप नहीं सोच पाते वो आपके कर्मचारी सोच लेते हैं। इसलिए आज के दिन जितना हो सके अपने कर्मचारियों की सलाह लेने की कोशिश करें आपको फायदा होगा। नौकरी पेशा से जुड़े इस राशि के लोग आज अपने कार्यक्षेत्र में आशातीत प्रदर्शन कर पाएंगे। आज अगर कोई आपके काम की तारीफ़ नहीं भी करता तब भी आप खुश रहेंगे क्योंकि आज आप और लोगों को खुश रखने के लिए नहीं बल्कि अपनी आत्म संतुष्टि के लिए काम करेंगे।

कुंभ स्वास्थ राशिफल (Aquarius Health Horoscope):

एक बात का ध्यान रखें कि जरूरत से ज्यादा सोना भी आपकी ऊर्जा को कम करेगा इसलिए पूरे दिन खुद को सक्रिय रखें और अपने सभी कामों को समय पर करें।

आज कुम्भ राशि का शुभ अंक :- 9

आज का मीन राशिफल

मीन धन-सम्पत्ति राशिफल (Pisces Wealth Horoscope):

आर्थिक क्षेत्र कुछ कमज़ोर रहने के संकेत दे रहा है। आज के दिन आपके ख़र्चों में वृद्धि हो सकती है। इसलिए इस ओर आपको थोड़ा सावधानी से कार्य करने की आवश्यकता है। ख़र्चों पर क़ाबू रखने की कोशिश करें और सिर्फ़ ज़रूरी चीज़ें ही ख़रीदें।

मीन व्यवसाय राशिफल (Pisces Career Horoscope):

आपने दिल से जो मेहनत बीते दिनों में की है उसका अच्छा फल आज आपको मिलने के आसार हैं। कार्य करने में आपको आज के दिन आनंद आ सकता है। खास बात यह भी है कि आपके काम करने का तरीका आपके बॉस को आज पसंद आएगा। जो लोग कारोबार से जुड़े हैं उनको आज अच्छे परिणाम मिलने की पूरी उम्मीद है। अगर व्यापार को लेकर किसी से डील करना चाहते हैं तो आपको आज के दिन किसी अनुभवी की सलाह लेने के बाद यह काम कर लेना चाहिए। व्यापार को बढ़ाने की योजनाएं पूरी होंगी।

मीन स्वास्थ राशिफल (Pisces Health Horoscope):

सेहत के नज़रिए से देखें तो आज का दिन आपके लिए अनुकूल नहीं है। आज आप शारीरिक रूप से थके-थके से दिखेंगे। शरीर में ऊर्जा की कमी महसूस हो सकती है और काम के समय आलस भी आ सकता है। ऐसी स्थिति में आपका कार्य प्रभावित हो सकता है। इसके अलावा आपको अनिद्रा और अपच की भी शिकायत रह सकती है। आप अपने काम पर एकाग्रता बरक़रार रखने में दिक़्क़त महसूस करेंगे, क्योंकि आज आपकी सेहत पूरी तरह ठीक नहीं होगी।

आज कन्या राशि का शुभ अंक :- 9

आप पंचांग, कुंडली, कुंडली मिलान, भगवद गीता, मुहूर्त,आरती और भी बहुत कुछ अपने फ़ोन पर पाने के लिए अभी डाउनलोड करें – एस्ट्रोगणित:होरोस्कोप,पंचांग ऍप

Sunita Sharma

Recent Posts

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) आज…

1 सप्ताह ago

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल और धनु राशिफल पढ़े

आज का तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope) (जिनका नाम रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ये से शुरू होता है) आज…

1 सप्ताह ago

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का कर्क राशिफल, सिंह राशिफल और कन्या राशिफल पढ़े

आज का कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) (जिनका नाम ही,हु,हे,हो,डा,डी,डू,डे,डो से शुरू होता है) इस…

1 सप्ताह ago

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का मेष राशिफल, वृषभ राशिफल और मिथुन राशिफल पढ़े

आज का मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope) (जिनका नाम चु,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ से शुरू होता है) यदि…

1 सप्ताह ago

Aaj ka Rashifal | 24 अप्रैल 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) इस…

1 सप्ताह ago

Aaj ka Rashifal | 24 अप्रैल 2024 का तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल और धनु राशिफल पढ़े

आज का तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope) (जिनका नाम रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ये से शुरू होता है) यदि…

1 सप्ताह ago