आईपीएल 2023 के क्या नए नियम है

IPl 2023IPl 2023

करोड़ों लोगों को जिसका इंतजार था आखिर वह दिन आ जाएगी गया जी हां सभी का इंतजार अब खत्म हुआ क्योंकि आईपीएल स्टार्ट हो गए हैं। भारत का पहला मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। आईपीएल का सोलवा सीजन है रहा है।52 दिनों तक चलने वाले इस सीजन का फाइनल मुकाबला 28 मई को खेला जाएगा. आईपीएल के इस सीजन में प्लेऑफ समेत कुल 74 मैच खेल जाएंगे। आइए जानते क्या खास है आईपीएल 2023 में

आईपीएल 2023 की शुरूआत

आईपीएल के नए रूल्स(New rules of ipl)

हर पारी में इम्पैक्ट प्लेयर को 14वें ओवर से पहले लिया जा सकता है

1.आईपीएल 2023 से पहले जिस नियम को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा है, वो इम्पैक्ट प्लेयर रूल को लेकर है। इसमें कोई भी टीम अपने प्लेइंग इलेवन में एक खिलाड़ी को बदल सकती है। लेकिन अगर टीम विदेशी खिलाड़ी को इम्पैक्ट प्लेयर चुनती है तो उसे विदेशी को ही बाहर करना होगा। एक समय में मैदान पर पहले की तरह 4 से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी नहीं हो सकते हैं।हर पारी में इम्पैक्ट प्लेयर को 14वें ओवर से पहले लिया जा सकता है। इसके लिए नया इशारा भी बनाया गया है। अंपायर अपना हाथ ऊपर क्रास करके यह जानकारी देंगे कि इम्पैक्ट प्लेयर मैच में शामिल हो चुका है। इम्पैक्ट प्लेयर की जगह मैदान से बाहर गया खिलाड़ी फिर मैच में हिस्सा नहीं लेगा। टॉस के समय ही टीमों को चार इम्पैक्ट प्लेयर बताने होंगे। उनका इस्तेमाल ही मैच में किया जा सकता है।

2.अभी तक कप्तानों को टॉस से पहले ही प्लेइंग इलेवन बताना होता था। लेकिन इस सीजन में ऐसा नहीं होगा। कप्तान टॉस के बाद प्लेइंग इलेवन बताएंगे। कप्तान 2 अलग-अलग टीम शीट के साथ टॉस के लिए आ सकते हैं। टॉस के परिणाम के आधार पर वह अपना प्लेइंग इलेवन दे सकते हैं।

3.विमेंस प्रीमियर लीग में देखा गया था कि टीमें वाइड और नो-बॉल के लिए भी डीआरएस ले रही थीं। अब आईपीएल में भी ऐसा होने वाला है। बल्लेबाजी और गेंदबाजी टीम अगर अंपायर के वाइड या नो-बॉल के फैसले पर सहमत नहीं है तो डीआरएस ले सकती है।

4.विकेटकीपर या मैदान पर मौजूद कोई भी फील्डर गेंद डाले जाने के दौरान अनफेयर मूवमेंट करता है तो अंपायर उसे डेड बॉल करार देंगें। इसके साथ ही बल्लेबाजी टीम को पेनल्टी के रूप में 5 रन भी दिए जाएंगे।

5.आईपीएल में स्लोओवर रेट की चर्चा खूब रहती है। लेकिन इस बार ऐसा होने पर मैच में ही सजा मिलेगी। इंटरनेशनल टी20 की तरह कटऑफ टाइम के बाद जितने भी ओवर डाले जाएंगे, उस दौरान बाउंड्री पर 4 ही खिलाड़ी रहेंगे। सामान्य स्थिति में पावरप्ले के बाद 5 फील्डर बाउंड्री पर रह सकते हैं।

कहां होंगे आईपीएल मुकाबले?(Where will the IPL match)

12 मैदानों पर कुल 70 लीग मैच खेले जाएंगे

आईपीएल 2023 में 12 मैदानों पर कुल 70 लीग मैच खेले जाएंगे, जिसमें 18 डबल हेडर मुकाबले हैं. प्लेऑफ मैचों का स्थान बाद में तय किया जाएगा. इस बार गुवाहाटी, धर्मशाला को भी आईपीएल मैच आयोजित करने का मौका मिल रहा है.धर्मशाल पंजाब किंग्स और गुवाहाटी राजस्थान रॉलयल्स का होमग्राउंड रहने वाला है. इसके अलावा अहमदाबाद, मोहाली, लखनऊ, हैदाराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली,कोलकाता, जयपुर, मुंबई में भी मुकाबले खेले जाएंगे.

Related posts