जय भानुशाली से दीपिका कक्कर तक अनलॉक होते ही ये टेलीविज़न सितारे घूमने निकले

TV Celebs on VacationTV Celebs on Vacation

पिछले 6 महीने से लॉक डाउन के चलते घर में कैद रहने के बाद अब हर कोई परेशान हो गया है। लॉकडाउन में तो वक्त किसी तरह कट गया लेकिन अब अनलॉक होते ही कई सेलिब्रिटीज अपनी पसंदीदा जगहों पर स्माल वेकेशन के लिए निकल गए है। . चलिए आपको मिलवाते है इन सेलिब्रिटीज से

दीपिका कक्कड़ शोएब इब्राहिम (Dipika Kakar Shoaib Ibrahim)

Dipika Kakar Shoaib Ibrahim celebrating Shoaib’s 1 lac subscribers.

लॉकडाउन के बाद टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ अपने पति शोएब इब्राहिम और अपने पूरे परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के लिए लोनावला गए हुए है। दीपिका यहाँ अपनी माँ और ससुराल वालो के साथ जम कर मस्ती करती हुई नजर आई। यहाँ शोएब ने अपने यूट्यूब पर 1 लाख सब्सक्राइबर होने का जश्न भी मनाया।

पार्थ समथान (Parth Samthaan)

Parth Samthaan enjoying vacations in Goa

‘कसौटी जिंदगी के’ शो के आखरी एपिसोड की शूटिंग पूरी करने के बाद वक्त निकालकर एक्टर पार्थ समाथान अपने दोस्तों के साथ गोवा पहुंच गए। पार्थ ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर बीते दिनों वहां से एक वीडियो भी शेयर की थी.

जय भानुशाली-माही विज (Jay Bhanushali Mahhi Vijj)

jay Bhanushali Mahhi Vijj in Goa

फैन्स के चहेते एक्टर जय भानुशाली और माही विज भी अनलॉक होते ही अपनी नन्ही सी परी तारा के साथ गोवा निकल गए। जय माही ने अपने तीनो बच्चो के साथ लॉक डाउन के समय घर पर ही खूब एन्जॉय किया जय लेकिन कही न कही जय और माही आउटिंग के लिए काफी तरस गए हे सो उन्होंने गोवा के स्माल ट्रिप पर खूब एन्जॉय किया।

अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani)

Arjun Bijlani with wife in Goa.

टेलीविज़न के पसंदीदा एक्टर अर्जुन बिजलानी के लिए भी गोवा पसंदीदा जगहों में से एक है। अर्जुन अनलॉक होते ही अर्जुन अपनी पत्नी नेहा स्वामी के साथ गोवा में छुट्टिया मनाते हुए नजर आये।

निया शर्मा (Nia Sharma)

Nia Sharma enjoying with friends in Alibaag

टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा हाल ही में अपने जन्मदिन के मोके पर अलीबाग के एक रिजॉर्ट में रिलैक्स करने पहुंची थीं. यहां पर उन्होंने अपने दोस्तों के साथ जम कर मस्ती की। यहाँ सभी ने पूल पार्टी का भी मजा लिया।

Ekta Kapoor (एकता कपूर)

Ekta Kapoor with friends on vacations in unlockdown

टेलीविज़न क्वीन एकता कपूर हाल ही अपने खास दोस्त अनीता हसनंदानी, क्रिस्टल डिसूजा, रोहित रेड्डी, मुश्ताक़ शेख, रिद्धि डोगरा के साथ एक खास जगह पर छुट्टियां मनाने पहुंची थीं. इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आईं लेकिन ये पता नहीं चला कि ये सीक्रेट जगह कहां थी। सभी ने यहाँ खूब एन्जॉय किया।

अली गोनी और जैस्मिन भसीन (Ali Goni Jasmin Bhasin)

Aly Goni with friends on vacations after unlockdown.

अली गोनी और जैस्मिन भसीन भी कोरोना काल में सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए घूमने निकले. साथ में चारू मेहरा और अरिजीत तनेजा भी नजर आए। सभी पूल में चिल करते करते और मस्ती करते नजर आये।

श्रुति सेठ (Shruti Seth)

Shruti Seth with husband in Dubai

शरारत एक्ट्रेस श्रुति सेठ लॉक डाउन में छूट मिलते ही परिवार के साथ अबू धाबी में छुट्टियां मनाती नजर आईं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर वैकेशन की कई तस्वीरें शेयर कीं।

Related posts