Today Bollywood update- स्वरा भास्कर को दी सभी ने शादी के लिए बधाई से लेकर कंगना ने की आशुतोष राना की तारीफ

Bollywood updateBollywood update

स्वरा भास्कर को सभी ने दी बधाई

स्वरा भास्कर ने की फवाद से शादी

स्वरा की शादी की खबर सुनते ही कई बॉलीवुड सेलेब्स उन्हें सोशल मीडिया पर विश कर रहे हैं। इस लिस्ट में ऋचा चड्डा, सोनम कपूर और पूजा चोपड़ा का नाम शामिल है। सोनम कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में स्वरा का फोटो शेयर करते हुए उन्हें विश किया।

काजोल ने शेयर किया इंस्ट्राग्राम पर वीडियो

काजोल ने मेक अप कराते कराते इंस्ट्राग्राम वीडियो

काजोल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो मल्टीटास्किंग करते नजर आ रही है,ही हैं। एक्ट्रेस ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘हेयर, मेकअप, लाफ्टर और हॉबी…. बेहतरीन मल्टीटास्किंग’। काजोल इस वीडियो में बिना देखे स्वेटर बुनती नजर आ रही हैं। साथ ही वो अपना हेयर स्टाइल और मेकअप भी करवा रही हैं।

सरकार की तारीफ अदनान को पड़ी भारी

अदनान सामी को लोगों ने किया जमकर ट्रोल

बीबीसी के ऑफिस में हाल ही में इनकम टैक्स का छापा पड़ा। इस विवाद पर हर कोई अपनी-अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहा है। इस मामले में पाकिस्तानी मूल के भारतीय सिंगर अदनान सामी ने भी सरकार के समर्थन में सामने आकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की। इस मामले में जैसे ही अदनान ने अपनी राय दी, तुरंत ही वह सोशल मीडिया निशाने पर आ गए

सिद्धार्थ ने की काम में वापसी

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने की काम के लिए वापसी

सिद्धार्थ के वापस काम पर लौटने पर उनके फैंस काफी खुश हैं। एक फैन ने लिखा, ‘ग्रांड वेडिंग के बाद हमारा योद्धा वापस काम पर लौट आया’। वहीं एक अन्य ने लिखा, ‘शादी के बाद सिद्धार्थ और चार्मिंग लग रहे हैं’। अन्य यूजर ने लिखा, ‘शादी के बाद सिद्धार्थ और हैंडसम लग रहे हैं।’ एक फैन ने लिखा, ‘सिद्धार्थ कितने गुड लुकिंग हैं।

आशुतोष राना की कंगना ने की तारीफ

आशुतोष राना की कंगना ने की तारीफ

‘आशुतोष की बातों को उनके फैंस खूब एंजॉय भी करते हैं। अब उन्होंने अपने फैंस से जुड़ने और भारतीय संस्कृति के प्रसार के मकसद से अपना यू-ट्यूब चैनल शुरू किया है, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कंगना ने उनकी तारीफ की है।

Related posts