World

मालदीव से इंडोनेशिया तक इन जगहों पर घूमने के लिए भारतीय नागरिकों को नहीं लेना पड़ता वीजा

दुनिया में कई लोग देश विदेश घूमने का शौक रखते हैं। भारत के कई लोग भी भारत भ्रमण के साथ साथ विदेश यात्रा का भी सपना देखते हैं। वही कई विदेश ऐसे है जहां घूमने के लिए वीजा की ज़रूरत होती हैं, लेकिन विदेश के कई जगह ऐसी है जहां जाने के लिए भारतीयों को वीजा की ज़रूरत नही होती वो बिना वीजा भी इन जगहों पर जा सकते हैं तो आइए जानते है भारतीय कौन कौन सी विदेशी जगहों पर बिना वीजा विदेश यात्रा कर सकते हैं।

मालदीव (Maldives)

Indian citizens can visit Maldives without visa

पिछले कुछ समय से लोगों के बीच मालदीव पसंदीदा इंटरनेशनल डेस्टिनेशन बन गया है। बॉलीवुड से लेकर आम लोगों तक अक्सर यहां लोगों की भीड़ रहने लगी है। दूर दूर से लोग यहां घूमने आते हैं। मालदीव की खूबसूरती यहां के बीज, आलीशान रिजॉर्ट और वॉटर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज है। वही भारतीय यहां बिना वीजा घूमने आ सकते हैं सिर्फ उन्हे वैलिड भारतीय पासपोर्ट की आवश्यकता है।

मॉरीशस (Mauritius)

Indian citizens can visit Mauritius without visa

मॉरीशस भी घूमने के लिए खूबसूरत जगह है। वही भारतीय यहां बिना वीजा सिर्फ पासपोर्ट की मदद से करीब 90 दिनों तक रह सकते हैं। ऐसे में अगर आप किसी खूबसूरत समुद्री जगह पर रहना चाहते हैं, तो इस जगह पर घूमने जा सकते हैं। 

बोलीविया (Bolivia)

Indian citizens can visit Bolivia without visa

भारतीयों के लिए बिना वीजा के घूमने के लिए बोलीविया एक और शानदार इंटरनेशनल डेस्टिनेशन है। ये जगह खूबसूरत घुमावदार सड़कें और अनोखे घरों के लिए प्रसिद्ध है। जो लोग एडवेंचर की चाहत रखते है उनके लिए ये जगह बेस्ट है। 

मकाउ (Macao)

Indian citizens can visit Macao without visa

भारतीयों को दक्षिण चीन के पास स्थित एक छोटे से देश मकाउ की यात्रा के लिए वीजा की जरूरत नहीं होती है। यह जगह भारतीय पर्यटकों के बीच काफी पॉपुलर है। जो लोग कैसीनो के शौकीन है उनके लिए ये जन्नत से कम नहीं है। यहां की नाइट लाइफ भी काफी रोमांचक है, बिना वीजा मकाउ में भारतीय 30 दिनों तक रह सकते हैं।

भूटान (Bhutan)

Indian citizens can visit Bhutan without visa

भारतीय पर्यटकों के लिए पड़ोसी देश भूटान भी पसंदीदा जगह है। भूटान को दुनिया के सबसे गरीब देशों में गिना जाता है लेकिन यहां की सुंदरता देखने लायक है। यहां का माहौल बेहद शांत रहता है। अगर आप किसी शांत जगह जाना चाहते हैं तो भूटान जा सकते हैं। भारतीयों को यहां घूमने के लिए वीजा की जरूरत नहीं होती।

इंडोनेशिया (Indonesia)

Indian citizens can visit Indonesia without visa

बिना वीजा के भारतीयों के लिए इंडोनेशिया भी सबसे बेहतरीन डेस्टिनेशन में से एक है। ये देश भारतीयों के बीच काफी पॉपुलर है, भारतीय यहां 30 दिन तक बिना किसी वीजा के घूम सकते हैं। यहां पर एक हजार से ज्यादा द्वीप, और शानदार नाइटलाइफ के लिए भी पर्यटक घूमने आते हैं। 

मालावी (Malawi)

Indian citizens can visit Malawi without visa

पूर्वी अफ्रीका देश मालावी भी भारतीय पयटकों के बीच खासा लोकप्रिय होता जा रहा है। पर्यटक यहां एडवेंचर खेलों, समुद्र तटों का खासा मजा ले सकते हैं, यहां का वन्यजीव अभ्यारण्य भी पर्यटकों के बीच काफी पॉपुलर है। यहां भी घूमने के लिए भारतीय पासपोर्ट धारकों को वीजा की जरूरत नहीं पड़ती है।

नेपाल (Nepal)

Indian citizens can visit Nepal without visa

भारत के पड़ोसी देश नेपाल में हर साल लाखों भारतीय घूमने जाते हैं। हिमालय की गोद में बसे इस देश में घूमने के लिए भारतीय नागरिकों को वीजा की जरूरत नहीं होती। यहां काठमांडू, पशुपतिनाथ मंदिर, खूबसूरत पहाड़ियां का लुत्फ उठाने हर साल भारतीय जाते हैं।

इन जगहों पर घूमने के लिए भारतीय नागरिकों को नहीं लेना पड़ता वीजा
Akansha Sharma

Recent Posts

Career After 12th in Arts: 12वीं आर्ट्स के बाद रियर ऑप्शन

कला के विषय में संदर्भ और स्थिति दिन-प्रतिदिन बदल रही है। यह छात्रों के लिए…

1 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) यदि…

1 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल और धनु राशिफल पढ़े

आज का तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope) (जिनका नाम रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ये से शुरू होता है) प्यार…

1 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का कर्क राशिफल, सिंह राशिफल और कन्या राशिफल पढ़े

आज का कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) (जिनका नाम ही,हु,हे,हो,डा,डी,डू,डे,डो से शुरू होता है) जो…

1 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का मेष राशिफल, वृषभ राशिफल और मिथुन राशिफल पढ़े

आज का मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope) (जिनका नाम चु,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ से शुरू होता है) यदि…

1 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) आज…

1 सप्ताह ago