धर्म

विदेश में हिंदू देवता की शीर्ष 5 सबसे ऊंची और प्रसिद्ध मूर्तियां

भारत ऐसा देश है जहां कई विविधता है कई धर्मों की मान्यता वाले लोग है. वही यहां सावधिक लोग हिन्दू धर्म के है ऐसे में भारत मंदिरों से घिरा हुआ देश है, यहां आपको देवी देवताओं के कई हजार मंदिर देखने को मिल जाएंगे। लेकिन हैरानी की बात है कि भारत के बाहर कई ऐसी विदेशी जगह है जहां भगवान की भारत से भी बड़ी बड़ी मूर्तियां देखने मिलती है. तो आइये आज जानते है किन किन विदेशो में भारतीय भगवानों की विशाल और प्रसिद्ध प्रतिमाएं है.

गरुड़ विष्णु प्रतिमा, इंडोनेशिया

Garuda Vishnu Statue in Indonesia

हिंदू धर्म में भगवान विष्णु को धरती का पालनहार कहा जाता है। भारत के लगभग हर कोने में उनके मंदिर और मूर्तियां देखने को मिलती हैं, लेकिन दुनिया की सबसे ऊंची भगवान विष्णु की मूर्ति भारत में नहीं है। भगवान विष्णु की सबसे ऊंची मूर्ति एक मुस्लिम देश इंडोनेशिया में है. भगवान विष्णु की मूर्ति करीब 122 फुट ऊंची और 64 फुट चौड़ी है। ये मूर्ति तांबे और पीतल से बने है इसे बनाने में करीब 26 साल का समय लगा है और साल 2018 में यह मूर्ति पूरी तरह बनकर तैयार हुई थी। वही देश विदेश से कई लोग इस मूर्ति के दर्शन करने आते है.

महादेव प्रतिमा, नेपाल

Kailashnath Mahadev Statue in Nepal

भगवान शिव की देश विदेश में कई मूर्तियां है लेकिन नेपाल में महादेव की सबसे ऊंची प्रतिमा है. नेपाल के सांगा जिले भक्तापुर में महादेव की सबसे ऊंची मूर्ति है. इस मूर्ति की ऊंचाई करीब 143 फुट है. इस मूर्ति को बनाने का काम साल 2004 में शुरू होकर 2010 में खत्म हुआ था और साल 2011 में इस मूर्ति का अनावरण हुआ था. इस मूर्ति को एक धनराज जैन परिवार ने बनवाया था. मूर्ति को बनने में करीब 11 करोड़ की लागत लगी थी. देश विदेश से कई लोग इस मूर्ति को देखने आते है.

दुर्गा माता प्रतिमा, मॉरीशस

Durga Mata Statue in Mauritius

भारत देश में दुर्गा माता की पूजा धूमधाम से बड़े पैमाने पर की जाती है. वही भारत में एक से बढ़ कर एक दुर्गा मंदिर है लेकिन मां दुर्गा की सबसे ऊंची मूर्ति विदेश में है. मॉरीशस के पॉपुलर गंगा तालाब के तट पर दुनिया में दुर्गा माता की सबसे ऊंची प्रतिमा बनाई गई है. इस मूर्ति की ऊंचाई करीब 108 फीट है. इस मूर्ति का निर्माण कार्य साल 2011 में शुरू हुआ था वही साल 2017 में मूर्ति का अनावरण किया गया.

मुरुगन प्रतिमा, मलेशिया

Lord Murugan Statue in Malaysia

भगवान मुरुगन की सबसे बड़ी प्रतिमा मलेशिया की राजधानी कुआला लम्पूर के गोम्बैक जिले में चूना पत्थर की प्राकृतिक बाटु गुफा के पास स्थित है। भगवान मुरुगन की मूर्ति दुनिया में एक हिंदू देवता की सबसे ऊंची प्रतिमा है और यह मलेशिया की सबसे ऊंची प्रतिमा है। यह मूर्ति 140 फीट ऊंची है. ये मूर्ति करीब तीन वर्षों के समय के बाद बनी थी. इसकी स्थापना साल 2006 के थाईपुसम उत्सव के समय की गई थी।

हनुमान प्रतिमा, त्रिनिदाद और टोबैगो

Karyasiddhi Hanuman Statue in Trinidad and Tobago

कलयुग के सबसे जाग्रत देव हनुमान जी है. भगवान हनुमान को संकट मोचन कहा जाता है. देश विदेश में संकटमोचन की कई प्रतिमाएं है लेकिन विदेश में उनकी सबसे ऊंची प्रतिमा त्रिनिदाद और टोबैगो द्वीप में है जिसकी ऊंचाई करीब 85 फीट है. इस प्रतिमा के दर्शन करने कई लोग आते है. 

Akansha Sharma

Recent Posts

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) आज…

6 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल और धनु राशिफल पढ़े

आज का तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope) (जिनका नाम रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ये से शुरू होता है) आज…

6 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का कर्क राशिफल, सिंह राशिफल और कन्या राशिफल पढ़े

आज का कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) (जिनका नाम ही,हु,हे,हो,डा,डी,डू,डे,डो से शुरू होता है) इस…

6 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का मेष राशिफल, वृषभ राशिफल और मिथुन राशिफल पढ़े

आज का मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope) (जिनका नाम चु,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ से शुरू होता है) यदि…

6 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 24 अप्रैल 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) इस…

1 सप्ताह ago

Aaj ka Rashifal | 24 अप्रैल 2024 का तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल और धनु राशिफल पढ़े

आज का तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope) (जिनका नाम रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ये से शुरू होता है) यदि…

1 सप्ताह ago