आदित्य नारायण पत्नी श्वेता संग फिर से निकले मिनी वेकेशन पर, तस्वीरें की शेयर

Aditya NarayanAditya Narayan

बॉलीवुड सिंगर और होस्ट आदित्य नारायण एक बार फिर पत्नी संग निकले वेकेशन पर. अपनी शादी के बाद दोनों हनीमून मनाने कश्मीर गए थे, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी. वही एक बार फिर यह कपल वेकेशन पर गया है जिसकी कुछ तस्वीरें आदित्य ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.

Some pictures of Aditya Narayan and Shweta Agarwal’s mini vacation

आदित्य ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर सुला वाइनयार्ड्स की कुछ झलक फैंस के साथ शेयर की. इस स्टोरी में से एक आदित्य ने रूम की बालकनी में बैठकर खींची हुई थी जिसमे एक वाइन का ग्लास नजर आ रहा था. इस फोटो को शेयर करते हुए आदित्य ने लिखा: “चीयर्स, ब्यूटीफुल दुनिया, ब्यूटीफुल लाइफ और ब्यूटीफुल वाइफ के लिए. वही दूसरी स्टोरी में आदित्य ने श्वेता की पिक पोस्ट की थी इस फोटो पर आदित्य ने लिखा “हेलो बेटर हाफ”. वही एक स्टोरी शेयर की जिसमें श्वेता काफी मस्ती भरे मूड मे दिख रहीं हैं. दोनों अपने वेकेशन को काफी एंजॉय कर रहे हैं. 

Aditya Narayan shared Romantic picture with Shweta Agarwal from their mini vacation

इसके सिवा आदित्य ने वाइफ के साथ इंस्टाग्राम पर एक पिक भी पोस्ट की है जिसमे वो श्वेता को बैक हग करते नज़र आ रहे है वही श्वेता के हाथ में वाइन का ग्लास नज़र आ रहा है. साथ ही इस पिक में दोनों ने सेम कलर का ऑउटफिट पहना हुआ है. इस पिक को शेयर करते हुए आदित्य ने लिखा: “सुला वाइनयार्ड्स को अपने क्राइम और वाइन के पार्टनर के साथ एक्स्प्लोर कर रहा हूं।” फैंस आदित्य की इस पिक को काफी पसंद कर रहे साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे है.

Narayan family on the set of Indian Idol

वही हाल ही में दोनों कपल इंडियन आइडल एक खास एपिसोड में परिवार संग नज़र आये थे. ये एपिसोड खास नारायण परिवार के लिए था. इसमें आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल की शादी का खास सेलिब्रेशन मनाया गया था साथ ही आदित्य और श्वेता स्टेज पर रोमांटिक मोमेंट शेयर करते नजर आए थे. इसके सिवा उदित नारायण और दीपा नारायण की बॉन्डिंग भी शो में देखने को मिली थी.

आपको बतादे कि आदित्य नारायण ने श्वेता अग्रवाल को 10 साल तक डेट किया था इसके बाद दोनों ने 1 दिसंबर 2020 को परिवार और खास दोस्तों के बीच शादी की थी. शादी के बाद दोनों कश्मीर की वादियों में एन्जॉय करते नज़र आए थे.

Related posts