मोहित मलिक ने पत्नी अदिति संग मनाया अपना 37वां जन्मदिन, जल्द ही करेंगे पहले बच्चे का स्वागत

Mohit MalikMohit Malik

टीवी के पॉपुलर शो ‘कुल्फी कुमार बाजेवाला’ के एक्टर मोहित मलिक ने 11 जनवरी को अपनी पत्नी अदिति शिरवाइकर के साथ अपना 37वां जन्मदिन मनाया. इस मौके पर मोहित को उनके फैंस फ्रेंड्स ने जन्म दिन की खूब बधाइयाँ दी.

Addite Malik shared photo on Mohit Malik’s Birthday

मोहित की वाइफ अदिति ने इस खास मौके पर सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करके मोहित को बर्थडे विश किया था, इस पिक में मोहित ने अदिति को पीछे से पकड़ रखा है, और दोनों के चेहरे पर मुस्कुराहट बेहद खूबसूरत लग रही है, पिक शेयर करते हुए अदिति ने कैप्शन में लिखा: ‘तेरे जैसा ना कोई है, ना कोई होगा। मेरी और हमारे बेबी की तरफ से तुम्हें हैपिएस्ट बर्थडे। थैंक्यू कि तुम मेरे पास हो।’

इस समय मोहित और अदिति साथ में काफी टाइम स्पेंड कर रहे है और सोशल मीडिया पर अपनी कई पिक शेयर करते है साथ ही अदिति कई पिक में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करने हुए दिखाई देती है. हाल ही में मोहित ने अदिति के साथ अपना फन टाइम एन्जॉय करते हुए पूल साइड की एक पिक शेयर की, इस पिक में मोहित पूल में चिल्ल करते नज़र आ रहे है तो वही अदिति पूल साइड पर स्माइल करती दिख रही है. दोनों की यह फोटो बेहद प्यारी है.

Addite Malik and Mohit Malik will soon welcome their first baby

आपको बतादे कि शादी के 10 साल बाद मोहित और अदिति अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे जिसके लिए दोनों बहुत एक्साइटिड है. पिछले साल दिसंबर के महीने में मोहित ने अदिति के साथ इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट यह खुशखबरी अपने फैंस के साथ शेयर की.

आपको बता दें कि मोहित और अदिति की मुलाकात बनूं मैं तेरी दुल्हन के सेट पर हुई थी कुछ महीनों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद, उन्होंने दिसम्बर 2010 में शादी कर ली थी. वही मोहित अभी लखनऊ की लव स्टोरी में लीड रोल निभा रहे हैं और अदिति का अपना रेस्ट्रां का बिज़नेस है.

Related posts