अनीता हसनंदानी बनने वाली हैं मां, पति रोहित रेड्डी के साथ वीडियो शेयर कर किया ऐलान

Anita Hassnandani pregnancyAnita Hassnandani pregnancy

टेलीविज़न के पॉपुलर एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी ने आज अपने फैंस के साथ एक बहुत बड़ी खुशखबरी शेयर की है। दरसअल अनीता और रोहित रेड्डडी जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले है।

39 वर्षीय अनीता ने सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा वीडियो साझा कर प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की है। इस वीडियो में अनीता और रोहित ने अपनी फर्स्ट मीटिंग से लेकर शादी और फिर बच्चे के आने की जर्नी दिखाई है। इस वीडियो में प्रेग्नेंसी के ऐलान के साथ-साथ अनीता ने फैंस को सरप्राइज देते हुए अपना क्यूट बेबी बंप भी फ्लॉन्ट किया है।

वहीं रोहित ने भी एक वीडियो शेयर किया है जिसके जरिए उन्होंने अनीता की प्रेग्नेंसी की खबर दी है।

पिछले कुछ समय से अनीता के प्रेंग्नेंट होने की खबरें आ रही थीं । यह चर्चा तब शुरू हुई जब रोहित ने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें अनीता को देखकर फैंस ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि अभिनेत्री प्रेग्नेंट हैं। हलाकि कपल ने उस टाइम इस खबर से इनकार कर दिया था लेकिन आख़िरकार अब दोनों ने इस खुशखबरी को सब के साथ शेयर कर दिया है।

इंडस्ट्री के कई लोगों सहित फैंस ने भी अनीता और रोहित को इस खास मौके पर बधाई दी है।
बता दें कि अनीता ने साल 2013 में कॉर्पोरेट प्रोफेशनल रोहित रेड्डी से गोवा में शादी की थी। वहीं अपनी शादी के सात साल बात अनीता 39 की उम्र में मां बनने जा रही हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनीता ‘नागिन 4’ में दिखी थीं। अनीता कई बड़े टीवी शोज में काम कर चुकी हैं। इसमें ‘ये हैं मोहब्बतें’, कव्यांजली, क्योंकि सास भी कभी बहू थी और कसम से शामिल हैं।

Related posts