शादी के 7 साल बाद एक्टर अपारशक्ति खुराना बनने वाले है पापा, प्रेग्नेंट हैं पत्नी आकृति

Aparshakti KhuranaAparshakti Khurana

बॉलीवुड से लेकर टेलीविज़न तक कई सेलेब्स पेरेंट्स बने और अपने बच्चे का स्वागत इस दुनिया में किया इस कड़ी में अब एक और नाम जुड़ गया है जो की बॉलीवुड एक्टर अपारशक्ति खुराना का है. आयुष्मान खुराना के छोटे भाई और बॉलीवुड एक्टर अपारशक्ति खुराना जल्द ही पापा बनने वाले है.

Aparshakti Khurana and wife Aakriti are expecting their first baby

बॉलीवुड एक्टर अपारशक्ति और उनकी वाइफ आकृति आहूजा जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले है. पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार अपारशक्ति की वाइफ इसी साल सितम्बर में अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली है. दोनों का परिवार इस खबर से बेहद खुश है. हालांकि इस बारे में अभी अपारशक्ति या फिर आकृति की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

आपको बतादे कि अपारशक्ति और आकृति की मुलाकात चंडीगढ़ की एक डांस क्लास में हुई थी. दोनों पहले दोस्त बने और फिर एक-दूसरे को डेट करने के बाद अपारशक्ति ने आकृति आहूजा से साल 2014 में शादी की थी और अब शादी के 7 साल बाद दोनों जल्द ही अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे है.

Soon to be parents

साथ ही आपको बतादे आकृति, फेरिया इवेंट्स नाम की कंपनी की फाउंडर हैं. वही अपारशक्ति ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत फिल्म दंगल से की थी इस फिल्म में भले ही वो सपोर्टिंग रोल में थे, लेकिन फिर भी उन्हें इस फिल्म में काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला. दंगल के सिवा अपारशक्ति को बद्रीनाथ की दुल्हनिया, स्त्री, लुका छुपी जैसी फिल्मो में देखा गया दर्शक अपारशक्ति को काफी पसंद करते है. अपारशक्ति एक्टिंग के साथ साथ एक अच्छे सिंगर भी है. आखिरी बार अपारशक्ति को फिल्म स्ट्रीट डांसर में देखा गया था जल्द ही अब वह फिल्म हेलमेट में नजर आएंगे.

Related posts