आयुष्मान खुराना ने दिखाई अपारशक्ति की बेटी आरजोई की पहली झलक

Ayushmann KhurranaAyushmann Khurrana

बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर अपारशक्ति खुराना हाल ही में अपने पहले बच्चे के पिता बने हैं। अपारशक्ति खुराना की पत्नी आकृति आहूजा ने 4 जून को बेटी को जन्म दिया है। अपारशक्ति और आकृति ने बेटी का नाम आरजोई खुराना रखा है। वही अब तक अपारशक्ति और आकृति ने अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया था लेकिन फैन्स उनकी बेटी की झलक देखने को काफी बेसब्र थे. इसके साथ ही अब फैन्स का ये इंतज़ार ख़त्म हो गया है.

Ayushmann Khurrana reveals face of brother Aparshakti Khurana’s daughter

आरजोई के बड़े पापा यानी बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना ने हाल ही में पहली बार तस्वीर शेयर करते हुए अपनी भतीजी का चेहरा दिखाया है. आयुष्मान ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर जो तस्वीर शेयर की थी उसमे आरजोई बेहद क्यूट नजर आ रही हैं. वह अपने पिता अपारशक्ति के कंधे पर सिर रखकर गहरी नींद में सो रही हैं. वही अपारशक्ति भी उन्हें प्यार से सहलाते नजर आ रहे हैं. आयुष्मान के सोशल मीडिया पर ये तस्वीर शेयर करते ही वायरल हो गई थी. तस्वीर में दोनों बाप- बेटी की बॉन्डिंग बेहद खूबसूरत नजर आ रही है.

इससे पहले अपारशक्ति खुराना की पत्नी आकृति ने बेटी की एक तस्वीर शेयर की थी लेकिन इस तस्वीर में आरजोई का चेहरा नहीं दिखा था. इस तस्वीर में अपारशक्ति खुराना अपनी बेटी आरजोई के साथ सो रहे थे। आकृति ने इस प्यारी सी तस्वीर को शेयर करते हुए पति अपारशक्ति को शादी की सालगिरह की बधाई दी थी.

Akriti khurana shares an adorable picture of aparshakti khurana with baby daughter Arzoie

आपको बता दें कि अपारशक्ति और आकृति की मुलाकात चंडीगढ़ की एक डांस क्लास में हुई थी. दोनों पहले दोस्त बने और फिर एक-दूसरे को डेट करने के बाद अपारशक्ति ने आकृति आहूजा से साल 2014 में शादी की थी और अब शादी के 7 साल बाद दोनों एक बेटी के पेरेंट्स बने.

आकृति, फेरिया इवेंट्स नाम की कंपनी की फाउंडर हैं. वही अपारशक्ति ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत फिल्म दंगल से की थी इस फिल्म में भले ही वो सपोर्टिंग रोल में थे, लेकिन फिर भी उन्हें इस फिल्म में काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला. दंगल के सिवा अपारशक्ति को बद्रीनाथ की दुल्हनिया, स्त्री, लुका छुपी जैसी फिल्मों में देखा गया दर्शक अपारशक्ति को काफी पसंद करते है. अपारशक्ति एक्टिंग के साथ साथ एक अच्छे सिंगर भी है.

Related posts