बॉयफ्रेंड संग वैलेंटाइन वीक मना रहीं ‘बालिका वधू’ अविका गौर

Avika GorAvika Gor

टीवी के शो बालिका वधु से घर घर में एक्ट्रेस अविका गौर ने अपनी पहचान बनाई है. इन दिनों अविका अपनी लव लाइफ को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई है. एक्ट्रेस अविका गौर एक्स रोडीज फेम मिलिंद चंदवानी को डेट कर रही हैं. वही इस समय वैलेंटाइन सीजन चल रहा है जिसमे अविका बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदनानी के साथ काफी एंजॉय कर रही हैं.

Avika Gor celebrated Chocolate day with boyfriend Milind Chandwani

अविका और मिलिंद एक दूसरे के साथ अपने सोशल मीडिया पर कई रोमांटिक पोस्ट शेयर करते है जिसे फैंस भी काफी पसंद करते है. दोनों साथ में बेहद एन्जॉय करते दिखाई देते है. वही अविका ने चॉकलेट डे के सेलिब्रेशन की इंस्टा स्टोरी पोस्ट की थी जिसके साथ उन्होंने लिखा : चॉकलेट डे सही तरह से पूरा हुआ.

वही कुछ समय पहले दोनों की काफी रोमांटिक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी. इस तस्वीर में तस्वीर में अविका और मिलिंद एक दूसरे को पकड़े हुए हैं और ये पेड़ के नीचे दिखे साथ ही लाइटें लगी हुई थी, जिसमें ये जोड़ी बहुत ही खूबसूरत लग रही थी. इस तस्वीर पर फैंस के साथ ही साथ सितारों ने भी खूब कमेंट कर दोनों पर अपना प्यार लुटाया था.

वही हाल ही में अविका ने अपने इंस्टाग्राम पर डांस रिहसल की वीडियो शेयर की जिससे फैंस काफी पसंद कर रहे है. 14 फरवरी के लिए अविका काफी एक्साइटेड है. साथ ही कयास है कि अविका साउथ के किसी नए प्रोजेक्ट पर भी काम कर रही है.

Avika Gor celebrating Valentine week with boyfriend Milind Chandwani

बतादे कि बीते साल अविका ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी लव लाइफ का खुलासा किया था और मिलिंद के साथ कई फोटोज भी शेयर की थी. इन फोटोज में दोनों की केमिस्ट्री उनके फैंस को खूब पसंद आयी थी. फोटोज के साथ अविका ने लंबा मैसेज लिखा था और अपने दिल की बात खुल कर ब्यान की थी. फैंस इस जोड़ी को काफी पसंद करते है.

बता दे कि काफी लंबे वक्त से अविका ने काम से ब्रेक लिया हुआ है. आखिरी वार अविका तेलुगू फिल्म Raju Gari Gadhi 3 में नजर आई थीं. इसके बाद से वे किसी भी टीवी शो या फिल्म में नहीं दिखाई दीं.

Related posts