बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियां, जो रखती है राजघराने से ताल्लुक

BOLLYWOOD ACTRESSES BELONGS TO ROYAL FAMILYBOLLYWOOD ACTRESSES BELONGS TO ROYAL FAMILY

बॉलीवुड में कई स्टार्स ऐसे है जो रियल लाइफ में कुछ और ही हैं। पर्दे पर कुछ एक्ट्रेसेस चाहे जैसी भी देखी गयी है लेकिन रियल लाइफ में इनके बारे में जान कर आपके होश उड़ जाएंगे या तो यह कह लीजिए कि ये रियल लाइफ में महारानियां है। आज हम आपको उन एक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं जो रियल लाइफ में राजघरानों से ताल्लुक रखती हैं।

किरण राव (kiran rao)


बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की पत्नी किरण राव फिल्म एक्ट्रेस भले ही ना हों लेकिन बी-टाउन में उनकी नाम जाना माना है। किरण राव राइटर, प्रोड्यूसर औऱ डायरेक्टर हैं। लेकिन किरण राव भी रियल लाइफ में एक शाही परिवार से हैं। किरण राव तेलंगाना के महबूबनगर स्थित वानापार्थी राजघराने से संबंध रखती हैं। किरण का जन्म एक शाही परिवार में हुआ था।

अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari)

अदिति राव हैदरी को कई फिल्मों में देखा गया है। अदिति भी एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो कि राजघराने से है। दरअसल अदिति किरण राव की ही चचेरी बहन हैं।अदिति दो दो राज घरानों से ताल्लुक रखती हैं। पहले तो ये कि, अदिति असम के पूर्व राज्यपाल मोहम्मद सलेह अकबर हैदरी की पोती हैं, वहीं उनके नाना जे। रामेश्वरम वनापर्थी के राजा थे, अदिति भी एक शाही परिवार की हैं।

भाग्यश्री (Bhagyashree) 

सलमान खान के साथ फिल्म मैंने प्यार किया मे काम कर चुकी भाग्यश्री अब बॉलीवुड दूर हैं। भाग्यश्री ने एक ही फिल्म मैंने प्यार किया से अपना नाम बना लिया था। वो भी एक राजघराने की हैं। भाग्यश्री महाराष्ट्र के सांगली राजघराने से ताल्लुक रखतीं हैं। भाग्यश्री श्रीमंत राजा विजय सिंह राव माधोराव पटवर्धन की बेटी हैं। इतना ही नहीं भाग्यश्री का पूर नाम श्रीमंत राजकुमारी भाग्यश्री राजे पटवर्धन है।

सोनल चौहान (Sonal Chauhan)

इमरान हाशमी के साथ जन्नत फिल्म मे काम कर सोनल चौहान ने बॉलीवुड मे करियर शुरू किया था। इस फिल्म से वो भी बॉलीवुड में छा गईं थी। बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस भी राजघराने से ताल्लुक रखती है। सोनल उत्तर प्रदेश के शाही राजपूत परिवार से हैं, उनका परिवार मैनपुरी जिले में है।

सोहा अली खान (Soha Ali Khan)

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान को सभी जानते है। सोहा एक रॉयल फैमिली से बिलॉन्ग करती हैं। सोहा के पिता मंसूर अली खान पटौदी एक क्रिकेटर रहे हैं औऱ वो भोपाल के नवाब रहे हैं। सोहा के दादा इफ्तिखार अली खान आठवें पटौदी थे। इसके बाद उनके पिता ने ये पद संभाला। अब उनके पिता के बाद सोहा के भाई औऱ बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान इसे आगे बढ़ा रहे हैं।

सागरिका घटागे (Sagarika Ghatge)


किक्रेटर जहीर खान की पत्नी और ‘चक दे इंडिया’ फेम सागरिका कोल्हापुर के कहल राजघराने परिवार की बेटी हैं। उनके पिता विजय सिंह घटागे अब भी सत्ता संभाल रहे हैं।

सारा अली खान (Sara Ali Khan)

बॉलीवुड की नयी और पॉपुलर ऐक्ट्रिस सारा अली खान पटौदी खान से बिलॉन्ग करती है। सारा सैफ अली खान खान की पहली वाइफ अमृता सिंह की बेटी है। सारा के दादा मंसूर अली खान पटौदी एक क्रिकेटर रहे हैं औऱ वो भोपाल के नवाब रहे हैं। सारा के दादा के बाद सारा के पिता पटौदी वंश को आगे बढ़ा रहे हैं।

रिया सेन – राइमा सेन (Riya Sen-Raima Sen)

एक्ट्रेस मुनमुन सेन की बेटियां और बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया सेन औऱ राइमा सेन भी शाही परिवार की हैं। रिया औऱ राइमा पिता भारत देव वर्मा त्रिपुरा राजघराने के सदस्य हैं। इनकी दादी इला देवी कूच बिहार की राजकुमारी थीं और इनकी पड़ दादी इंदिरा राजे बड़ोदा के सयाजीराव गायकवाड़ III की इकलौती बेटी थीं। रिया औऱ राइमा बॉलीवुड की कई फिल्मों में दिख चुकी हैं।

मोहिना सिंह (Mohena Singh)

मोहिना कुमारी की पहचान वैसे तो ये रिश्ता क्या कहलाता है के रूप में है। इसके अलावा ये डांसर भी है मोहिना रियलिटी शो डांस इंडिया डांस की भी प्रतिभागी रही है। साथ ही फिल्म एबीसीडी में भी मोहिना कुमारी ने काम किया है। मोहिना रीवा राजघराने से ताल्लुक रखती हैं। मोहिना महाराजा पुष्पराज सिंह जूदेव की बेटी हैं और काफी रॉयल लाइफ स्टाइल है। सुयश रावत के साथ इनकी शादी रीवा में ही हुई थी।

परवीन बॉबी (Parveen Babi)


एक समय मे बॉलीवुड की सबसे ग्लैमरस ऐक्ट्रेस मानी जाने वाली परवीन बाबी जो कि अब इस दुनिया में नहीं है, वो भी देश के एक शाही परिवार से ताल्लुक रखती थी। परवीन बॉबी के पिता मोहम्मद बॉबी गुजरात के जूनागढ़ के नवाब थे।

मनीषा कोइराला (Manisha Koirala)


मनीषा कोइराला नेपाल के राजघराने से हैं। इतना ही नहीं, उनका परिवार राजनीति में भी बहुत सक्रीय है। मनीषा के दादाजी और दादाजी के दोनों भाई नेपाल के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। मनीषा के पिता भी राजनेता हैं और पर्यावरण मिनिस्टर रह चुके हैं।

Actresses Who Are Real Life Princesses Belong to Royal Family

Related posts