गुरमीत चौधरी और देबीना बनर्जी बने पेरेंट्स, पहली तस्वीर आयी सामने

Debina Bonnerjee And Gurmeet ChoudharyDebina Bonnerjee And Gurmeet Choudhary

टेलीविज़न के पावर कपल देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी ने हाल ही में अपनी प्रेगनेंसी की घोषणा की थी. वही अब कपल ने बताया कि उनके पहले बच्चे ने जन्म ले लिया है. गुरमीत और देबिना माता पिता बन गए है. देबिना ने अपने पहले बच्चे के रूप में बेटी को जन्म दिया है.

Debina Bonnerjee And Gurmeet Choudhary Welcome A Baby Girl

गुरमीत और देबिना ने साल 2011 में शादी की थी. वही शादी के बारह साल बाद इस कपल ने अपने पहले बच्चे के रूप में 3 अप्रैल को बेटी का स्वागत किया है. गुरमीत ने सोशल मीडिया पर शेयर कर ये खुशखबरी अपने फैंस को दी. वीडियो में गुरमीत के हाथ में देबीना का हाथ है और जब देबीना अपना हाथ खोलती हैं तो बेटी का हाथ नज़र आयी वीडियो शेयर कर गुरमीत ने लिखा: ग्रैटिट्यूड के साथ हम अपनी बेबी गर्ल का इस दुनिया में स्वागत करते हैं… 3-4-2022, आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद।” गुरमीत के वीडियो शेयर करने के बाद फैंस और फैंड्स कपल को ढेरों बधाइयाँ दे रहे है.

बच्चे के जन्म से कुछ समय पहले देबिना की गोद भराई की रस्म की गयी थी जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई थी. देबिना बनर्जी की गोद भराई पारंपरिक बंगाली रिवाज से की गयी थी, जिसे ‘साध’ कहा जाता है. अपनी गोद भरे में देबिना ने लाल रंग का अनारकली सूट पहना था उन्होंने अपने लुक को ट्रेडिशनल गोल्ड ज्वेलरी और हैवी चूड़ियों के साथ पूरा किया था.

Firts picture of Debina Bonnerjee And Gurmeet Choudhary’s daughter

आपको बता दे कि देबिना काफी समय से माँ बनना चाहती थी लेकिन लाख कोशिश के बाद भी वो कंसीव नहीं कर पा रही थीं। देबिना ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी बीमारी एंडोमेट्रियोसिस के बारे में बताया था इसी बीमारी की वजह से उन्हें कंसीव करने में तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ा था. इसके समाधान के लिए देबिना बनर्जी ने एलोपैथिक दवाएं लीं, आयुर्वेद तकनीकों और एक्यूपंक्चर को भी आजमाया था. वही अब तमाम कोशिशों के बाद वह मां बनने में कामयाब रहीं और नवरात्री के इस शुभ अवसर पर उनके घर बेटी का जन्म हुआ.

गुरमीत और देबिना की पहली मुलाकात साल 2008 में टेलीविजन शो ‘रामायण’ के सेट पर हुई थी। इस सीरियल में हपल ने राम और सीता का किरदार निभाया था। ऐसे ही दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई फिर डेट करने के काफी समय बाद गुरमीत ने देबिना को रियलिटी शो ‘पति, पत्नी और वो’ की शूटिंग के दौरान प्रपोज किया था जिसके बाद 15 फरवरी, 2011 में दोनों ने सात फेरे लिए. 

Gurmeet Choudhary and Debina Bonnerjee Become Parents

Related posts