दीपिका और रणवीर सिंह की शादी की अनदेखी तस्वीरें वायरल, शैंपेन का गिलास लिए आए नज़र

Deepika RanveerDeepika Ranveer

बॉलीवुड एक्टर  बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण साल 2018 में शादी के बंधन में बंधने थे. दोनों ने बेहद प्राइवेट सेरेमनी में इटली में शादी की थी. वही शादी की कुछ तस्वीरें सामने आयी थी जो खूब वायरल भी हुई थी. लेकिन दोनों की शादी के 3 साल बाद उनकी शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया छाई हुई है.

Unseen pics of Deepika Padukone and Ranveer Singh’s Wedding

दीपिका रणवीर की इन वायरल हो रही तस्वीरों में रणवीर और दीपिका शादी के जोड़े में नजर आ रहे हैं और हाथ में शैंपेन का गिलास लिए हुए हैं। दीपिका और रणवीर की इन फोटोज को ‘बॉम्बे टाइम्स’ ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। जो इन दिनों चर्चा ने बना हुआ है. इन तस्वीरों में दीप‍िका गोल्डन पारंपरिक साड़ी में तो वहीं रणवीर व्हाइट ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आ रहे हैं. 

इसके अलावा दीपिका और रणवीर की बोट पर बैठी फोटोज भी खूब वायरल हो रही है. दीपिका ने शादी के बाद फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में बताया था कि वेडिंग वेन्यू से वापस होटल ले जाने के लिए एक बोट का इंतजाम किया गया था. तो इस हिसाब से ये तस्वीर उनके वेडिंग वेन्यू से वापस होटल जाने के दौरान की है.

Deepika Padukone and Ranveer Singh raise a toast as newlyweds in unseen pics

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने कुछ सालों तक एक दूसरे को डेट किया इसके बाद दोनों ने साल 2018 में इटली के लेक कोमो में कोंकणी और सिंधी रीति रिवाज से शादी रचाई थी. शादी के बाद जब दीपिका और रणवीर भारत वापस आए तो उन्होंने ग्रैंड रिसेप्शन दिए थे. इसमें कई बॉलीवुड सितारे और जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की थी.

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने साथ में कई फिल्में की हैं। जैसे ‘गोलियों की रासलीला: राम लीला’, ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘पद्मावत’। दीपिका और रणवीर जल्द ही कबीर खान की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ’83’ में भी साथ नजर आने वाले है. 

Related posts