धनुष और ऐश्वर्या शादी के 18 साल बाद हुए अलग, सिनेमाघर से शुरू हुई लव स्टोरी

Dhanush and Aishwarya RajnikantDhanush and Aishwarya Rajnikant

साउथ सुपरस्टार धनुष ने अपने फैन्स को अपनी शादी टूटने की खबर से जोर का झटका दिया है. धनुष ने बताया कि वो और उनकी पत्नी ऐश्वर्या रजनीकांत शादी के 18 साल बाद अलग हो रहे हैं. धनुष और ऐश्वर्या दो बच्चों के मां-बाप है. दोनों ने सोशल मीडिया पर ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी कर इस बात की घोषणा की थी. आज भले ही धनुष और ऐश्वर्या के अलग होने की खबरें सुर्खियों में हैं, लेकिन एक वक्त ऐसा था, जब दोनों के लव रिलेशनशिप की खबरों ने खूब चर्चा बटोरी थी. तो आइये आज हम धनुष और ऐश्वर्या की लव स्टोरी जानते है.

Dhanush and Aishwarya rajnikant’s love story

साल 2003 में धनुष की फिल्म ‘काढाल कोंडे’ रिलीज हुई थी। रजनीकांत अपनी दोनों बेटियों  ऐश्वर्या और सौंदर्या के साथ इस फिल्म को देखने के लिए गए थे जहां धनुष और उनका परिवार भी मौजूद था। फिल्म ख़त्म होने के बाद धनुष की मुलाकात ऐश्वर्या और सौंदर्या से हुई इस दौरान धनुष ने सिर्फ हैलो कहा वही ऐश्वर्या ने धनुष को फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस के लिए बधाई दी.

ऐश्वर्या को पहली मीटिंग में ही धनुष पसंद आ गए थे. जिसके बाद ऐश्वर्या ने धनुष को फूल भेजकर उनसे बात करने की इच्छा जताई और दोनों की बातचीत शुरू हो गई. लेकिन उस समय दोनों एक दूसरे को डेट नहीं कर रहे थे लेकिन कुछ समय बाद दोनों के अफेयर की अफवाह सुर्खियों में आ गई थी. जिसके बाद उनके परिवार वालो को लगा वो दोनों एक दूसरे के लिए अच्छे लाइफ पार्टनर साबित हो सकते हैं. 

Dhanush and Aishwarya separated after 18 years of marriage

इसके बाद दोनों के परिवार वालो ने मुलाकात की और धीरे धीरे धनुष ऐश्वर्या को भी एक दूसरे से प्यार हो गया और दोनों ने शादी का फैसला लिया. ऐश्वर्या और धनुष ने शादी से पहले एक दूसरे को काफी समय तक डेट भी किया. इसके बाद साल 2004 में इनकी शादी हुई उस समय ऐश्वर्या 23 साल की थी और धनुष 21 साल. शादी के दो साल बाद 2006 में धनुष और ऐश्वर्या के घर बेटे यात्रा का जन्म हुआ। इसके बाद 2010 में वह एक और बेटे लिंगा के पेरेंट्स बने. अब शादी के 18 साल पूरे करने के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया. हालाँकि अभी तक दोनों के अलग होने की वजह साफ़ नहीं हो पायी है. 

Related posts