Entertainment News

प्रियंका चोपड़ा से शशि कपूर तक इन सेलेब्स ने विदेशी हमसफ़र चुना

बॉलीवुड सेलेब्स अपनी सभी चीज़ो को लेकर अक्सर सुर्खियां बटोरते है वही इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है हाल ही में कई सेलेब्स ने शादी रचाई है तो वही कई सेलेब्स शादी करने वाले है. अक्सर बॉलीवुड सेलेब्स फिल्म इंडस्ट्री या फिर फिल्म इंडस्ट्री के बाहर के लोगों से शादी रचते है लेकिन कई सेलेब्स ऐसे है जिन्होंने इंडिया से ही बाहर के लोगों से शादी रचाई है. प्रियंका चोपड़ा से प्रीटी ज़िंटा तक कई सेलेब्स ने विदेशी जीवन साथ को चुना तो आइये जानते है इस लिस्ट में कौन कौन शामिल है.

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)

Priyanka Chopra chose a foreign life partner

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में खुद से 10 साल छोटे विदेशी ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस से उदयपुर में शादी की थी. निक जोनस अमेरिकी सिंगर है. क्वांटिको सीरीज में काम करते हुए प्रियंका चोपड़ा अमेरिका में काफी लोकप्रिय हुईं और इसके बाद सिंगर निक जोनस उनकी जिंदगी में आये.

राधिका आप्टे (Radhika Apte)

Radhika Apte chose a foreign life partner

वेब सीरीज और अपनी बोल्ड अदाओ से फेमस एक्ट्रेस राधिका आप्टे ने भी अपना विदेशी जीवन साथी चुना। वही आपको बता दे कि इंडस्ट्री में आने से पहले से ही राधिका शादी शुदा है. उन्होंने साल 2012 में यूके बेस्ड म्यूजिशियन बेनेडिक्ट टेलर से शादी कर ली थी.

प्रिटी ज़िंटा (Preity Zinta)

Preity Zinta chose a foreign life partner

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रिटी ज़िंटा वैसे तो काफी समय से बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूर है लेकिन आईपीएल के दौरान वो अक्सर सुर्खियां अपने नाम करती है. प्रिटी ने बॉलीवुड या इंडिया में से किसी को अपना जीवनसाथी चुनने की जगह उन्होंने गुपचुप तौर पर अमेरिकी बिजनेसमैन जीन गुडइनफ से साल 2016 में शादी की थी.

सेलिना जेटली (Celina Jaitley)

Celina Jaitley chose a foreign life partner

बॉलीवुड की कुछ फिल्मों में नज़र आयी एक्ट्रेस सेलिना जेटली पर्दे से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव रहती हैं। सेलिना ने साल 2011 में दुबई बेस्‍ट व्‍यवसायी पीटर हाग के साथ सगाई की घोषणा की थी और उसी साल शादी कर ली थी.

आशका गोराडिया (Aashka Goradia)

Aashka Goradia chose a foreign life partner

बिग बॉस में नज़र आ चुकी आशका गोराडिया ने भी विदेशी शख्स को अपने जीवन साथी के रूप में चुना। आशका गोराडिया ने साल 2017 में अहमदाबाद में  अमेरिका के निवासी ब्रेंट गोबले से शादी रचाई थी. ब्रेंट और आशका अमेरिका में मिले थे लम्बे समय तक डेट करने के बाद दोनों ने शादी की.

मिलिंद सोमन (Milind Soman)

Milind Soman chose a foreign life partner

बॉलीवुड के फिटेस्ट एक्टर की लिस्ट में शुमार मिलिंद सोमन ने कुछ समय पहले खुद से 26 साल छोटी लड़की अंकिता कोंवर से शादी की थी. अंकिता से शादी करने से पहले मिलिंद ने एक विदेशी लड़की को अपना जीवनसाथी चुना था. अंकिता से पहले मिलिंद ने फ्रेंच अदाकारा और मॉडल Mylène Jampanoï से शादी की थी।

शशि कपूर (Shashi Kapoor)

Shashi Kapoor chose a foreign life partner

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर रहे शशि कपूर ने भी भारत से बाहर की लड़की को अपनी पत्नी बनाया था. साल 1956 में शशि कपूर  ब्रिटिश थिएटर अदाकारा जेन‍िफर से मिले थे और उन्हें उनसे प्यार हो गया था जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे से शादी की थी.

कबीर बेदी (Kabir Bedi)

Kabir Bedi chose a foreign life partner

बॉलीवुड के एक्टर कबीर बेदी ने चार शादी की है जिसमे से कबीर बेदी ने दूसरी शादी ब्रिटिश फैशन डिजाइनर Susan Humphreys से की थी लेकिन यह शादी कुछ साल बाद टूट गई थी. जिसके बाद कबीर बेदी ने रेडियो जॉकी निक्‍की से शादी रचाई.

Akansha Sharma

Recent Posts

Career After 12th in Arts: 12वीं आर्ट्स के बाद रियर ऑप्शन

कला के विषय में संदर्भ और स्थिति दिन-प्रतिदिन बदल रही है। यह छात्रों के लिए…

3 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) यदि…

3 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल और धनु राशिफल पढ़े

आज का तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope) (जिनका नाम रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ये से शुरू होता है) प्यार…

3 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का कर्क राशिफल, सिंह राशिफल और कन्या राशिफल पढ़े

आज का कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) (जिनका नाम ही,हु,हे,हो,डा,डी,डू,डे,डो से शुरू होता है) जो…

3 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का मेष राशिफल, वृषभ राशिफल और मिथुन राशिफल पढ़े

आज का मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope) (जिनका नाम चु,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ से शुरू होता है) यदि…

3 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) आज…

2 सप्ताह ago