डीनो मोरिया का ट्रांसफॉर्मेशन लुक हुआ वायरल, फैंस कर रहे तारीफ

Dino MoreaDino Morea

बॉलवुड एक्टर डीनो मोरिया इन दिनों अपने ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. डीनो ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थी जिसमे उनका नया लुक देखा गया. फैंस डीनो के इस नए लुक को काफी पसंद कर रहे है.

डीनो ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी लुक की कुछ तस्वीरें शेयर की है. इस नए लुक में डीनो को फैंस खूब पसंद कर रहे है. तस्वीरों में डीनो दाढ़ी और मूछ में नजर आ रहे हैं. साथ ही डीनो ने अपने बाल भी बढ़ाए हुए हैं. उनके बालो और दाढ़ी का कलर ग्रे और ब्राउन शेड देखने को मिला. डीनो अपने इस नए अवतार के बाद से काफी चर्चा में बने हुए है. फैंस डीनो के लुक को पसंद कर रहे है साथ ही कमेंट और लाइक कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे है.

डीनो के इस फोटोशूट में वो ग्रीन कलर की टी-शर्ट और ब्लैक ट्राउजर में नजर आए. बता दें कि डीनो पिछली बार वेब सीरीज तांडव में नजर आए थे. ये वेब सीरीज अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई थी. इसमें सैफ अली खान लीड रोल में थे.

Dino Morea’s stunning transformation look

डीनो ने साल 1999 में फिल्म प्यार में कभी कभी से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था. इस फिल्म में डीनो रिंकी खन्ना के अपोजिट रोल में थे. इसके सिवा डीनो राज, अक्सर, इश्क़ है तुमसे जैसी काफी फिल्मो में नज़र आ चुके है. वही डीनो डिजिटल प्लेटफार्म पर होस्टेजेस और मेंटलहुड जैसी वेब सीरीज में भी नज़र आए.

साथ ही आपको बता दे कि डीनो का ये फोटोशूट सेलिब्रिटी फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठा ने लिया है. आपको बतादे कि रोहन श्रेष्ठा और बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर का रिलेशनशिप हाल ही में काफी चर्चा में था.

Related posts