दिव्यांका त्रिपाठी रामायण के इस किरदार में आ चुकी है नजर, जानिए क्या था रोल?

Divyanka Tripathi in RamayanDivyanka Tripathi in Ramayan

भारत में हुए 21 दिन के लॉक डाउन के चलते दूरदर्शन पर 80 के दशक के आइकोनिक शो रामायण और महाभारत का पुनः प्रसारण हो रहा है।  इन धार्मिक टीवी शोज को दर्शकों से भरपूर प्यार मिला है और दोनों ही टीवी सीरियल्स को दर्शक पूरे परिवार के साथ बड़े चाव से देख रहे है।

टीवी सीरियल ‘रामायण’ को दर्शकों से मिले प्यार ने TRP के सारे रिकार्ड्स तोड़ दिए है। 

इसका ऐलान खुद प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर ने किया है उन्होंने ट्वीट करते हुए बताया की ‘मुझे ये बताते हुए काफी खुशी हो रही है कि ‘रामायण’ साल 2015 से लेकर अब तक दूरदर्शन पर सबसे अधिक टीआरपी हासिल करने वाला शो बन गया है। ‘

वैसे तो टेलीविज़न पर अब तक 3 बार रामायण पर शो बन चूका है लेकिन आज भी दर्शको की पसंद सबसे पुरानी रामानंद सागर की रामायण ही है। सबसे पहले अरुण गोविल, दीपिका चिकलिया अभिनीत रामायण आई थी और फिर गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी की रामायण और आखिरी थी गगन मलिक और नेहा सरगम की रामायण जो कि जीटीवी पर 12 अगस्त से 1 सितंबर 2013 तक चली। 

लेकिन क्या आपको पता है छोटे परदे की सबसे चहेती एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी दहिया जिन्होंने  टीवी सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’में ‘ईशी मां के किरदार से लम्बे समय तक दर्शको के दिलो पर राज किया टीवी शो रामायण में भी नजर आ चुकी है ।

जी हा जी टीवी पर प्रसारित होने वाले शो रामायण में दिव्यांका त्रिपाठी ने एक अहम किरदार निभाया था।जिन्हें नहीं पता है उन्हें बता दें कि इस टीवी सीरियल में दिव्यांका अप्सरा के रोल में दिखाई दी थी। जीटीवी शो पर आने वाली रामायण में दिव्यांका के किरदार को भगवान राम और सीता के विवाह में देरी करने के लिए भेजा गया था।और स्वर्ग से उत्तरी ये अप्सरा विवाह कार्यक्रम में नृत्य कर सभी का मन मोह लेती है।

दूरदर्शन पर दोबारा शुरू हुई रामानंद सागर के रामायण की सक्सेस को देखते हुए जीटीवी पर भी अपने इस हिट शो को दोबारा दिखाया जा रहा है। इस टीवी शो में दिव्यांका के अलावा गगन मलिक राम जी के रोल में , नेहा सरगम सीता जी के रोल में और मल्हार पांड्या  हनुमान के किरदार में दिखाई दे रहे है

 ऐसे में अगर आप तब दिव्यांका को इस टीवी सीरियल में नहीं देख पाए थे तो अब आप उनका अप्सरा का ये रुप देख सकते है।

Related posts