काम्या शलभ ने मुंबई के बाद दिल्ली में होस्ट की ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी

kamya Punjabi Shalabh Delhi receptionkamya Punjabi Shalabh Delhi reception

टेलीविज़न एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने ब्वॉयफ्रेंड शलभ डांग के साथ शादी कर ली है। 1 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे काम्या और शलभ ने 10 फरवरी को सात फेरे लिए हैं। शादी के बाद दोनों ने अपने करीबियों के लिए मुंबई के होटल बैरल मेंशन में एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी रखी। इस पार्टी में टीवी इंडस्ट्री के कई सितारे पहुंचे।

इन सितारों में मानिनी मिश्रा, रुबीना दिलैक, विंदू दारा सिंह, सुचित्रा पिल्लई, अमृता प्रकाश,  पूजा सिंह, अमन वर्मा, संभावना सेठ, पराग त्यागी, डिज़ाइनर रोहित वर्मा, जिग्यासा सिंह सहित कई सेलिब्रिटीज शामिल हुए ।

वैलेंटाइन के मौके पर काम्या पंजाबी ने पति शलभ के साथ एक रोमांटिक फोटो शेयर की है । इस तस्वीर में ये दोनों लिपलोप करते हुए नजर आ रहे हैं।काम्या ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा ‘पार्टी की ये मेरी सबसे फेवरेट तस्वीर है।’ काम्या पंजाबी और शलभ की इस तस्वीर पर तमाम सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

मुंबई में हुए इस ग्रैंड रिसेप्शन के बाद शलभ ने अपने ऑफिस कॉलीगस और फ्रेंड्स के लिए अपने होमटाउन दिल्ली में एक रिसेप्शन पार्टी रखी। जहा मुंबई की रिसेप्शन पार्टी फिल्मी स्टाइल में बड़े धूम धड़ाके के साथ हुई वही दिल्ली की यह रिसेप्शन पार्टी काफी सोफिस्टिकेटेड वे में थी।

इस पार्टी में काम्य डार्क पिंक कलर की साडी पहने सिंपल सोबर लुक में नजर आई वही शलभ ब्लैक कोर्ट पहने हैंडसम लग रहे थे।शलभ ने पार्टी में काम्या का स्वागत बड़ा सा बुके दे कर किया। दोनों ने मिल कर केक कट किया और डांस भी किया। इस पार्टी में शलभ के हेल्थ केयर इंडस्ट्री से जुड़े लोग शामिल हुए थे।

काम्या और शलभ ने सोमवार को गुरुद्वारे में शादी की थी। प्राइवेट सेरेमनी में हुई इस शादी में फैमिली मेम्बर्स के अलावा उनके करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल हुए थे।यह काम्य और शलभ दोनों की ही दूसरी शादी है और दोनों की पहली शादी से एक एक बच्चे भी है। 

काम्या ने अपने मुंबई वाले वेडिंग रिसेप्शन में गहरे हरे रंग का गोल्डन कॉम्बिनेशन में लहंगा पहना था। हाथ में चूड़ा और माथे पर सिंदूर लगाए काम्या गजब लग रही थीं। वहीं उनके पति शलभ काले रंग के इंडो वेस्टर्न में नजर आए।इस दौरान शलभ का बेटा ईशान भी उनके साथ ही नजर आया। ईशान ने भी अपने पिता शलभ से मैच करता हुआ काले रंग का कोट-पैंट पहना हुआ था।

Related posts