कंगना रनौत ने किया बहन के ड्रीम हाउस का इंटीरियर, रंगोली चंदेल ने रखी हॉउसवार्मिंग पार्टी

rangoli chandel host partyrangoli chandel host party

कंगन रनौत की बहन रंगोली चंदेल का आलीशान घर बनकर तैयार हो गया है। हिमालय की वादियों में बसे कुल्लू में रंगोली के इस ड्रीम हाउस की इंटीरियर डिजाइनिंग कंगना ने की है और कंगना ने वर्कर्स के साथ मिलकर इस घर को डिजाइन किया है।

रंगोली और उनके पति अजय ने लॉक डाउन के दौरान एक छोटी सी गृह प्रवेश पूजा करके घर में रहना शुरू कर दिया था और अब रंगोली ने एक छोटी सी हॉउसवार्मिंग पार्टी रखी जिसमे कंगना भी पहुंची थी। जहां रंगोली की पूरी फैमिली केक काटते हुए नजर आ रही है। वहीं रंगोली के बेटे पृथ्वी के साथ कंगना की बॉन्डिंग भी देखने को मिली. कंगना पृथ्वी को अपने बेटे की तरह प्यार करती हैं।

रंगोली ने कई बार अपने घर की फोटोज शेयर की और फैन्स को यह भी बताया कि कंगना ने किस तरह से उनके नए घर को खूबसूरत तरीके से डिजाइन किया है।

रंगोली ने कहा यह मेरे लिए सिर्फ एक घर नहीं है, यह स्वर्ग है, एक दुआ है।रंगोली ने अपने घर का नाम विला पेग्सस रखा है और इसका मतलब समझाते हुए कहा विला पेग्सस एक ग्रीक शब्द है जिसका मतलब है ‘इमोर्टल विंग्ड हाउस. ये मुंबई में उस बिल्डिंग के नाम से भी प्रभावित है जहां मैंने और अजय ने अपने मैरिड लाइफ की शुरुआत की थी. यह सिर्फ एक घर नहीं बल्कि आशीर्वाद है।

आपको बता दे कंगन रनौत अपने बहन रंगोली चंदेल के दिल के बेहद करीब है दोनों की बॉन्डिंग किसी से छिपी नहीं है. दोनों के आपसी रिश्ते काफी गहरे हैं। कंगना की ओर से कमेंट देने से लेकर उनका बिजनेस मैनेज करने तक, रंगोली हमेशा साथ रहती हैं। आपको पता ही होगा कि रंगोली कंगना की मैनेजर भी हैं।

Related posts